फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Tanker collides with the vehicle of devotees returning from Tarkulha, six injured

Gorakhpur News: तरकुलहा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी में टैंकर टकराई, छह घायल

Sat, 15 Feb 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Tanker collides with the vehicle of devotees returning from Tarkulha, six injured
देवरिया के सलेमपुर से दर्शन करने आए थे श्रद्धालु, वापस जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

सरदारनगर। तरकुलहा मंदिर से दर्शन कर घर जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में टैंकर के टकराने से छह श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को पुलिस और ग्रामीणों की मदद से पीएचसी पहुंचाया गया। जहां इलाज चल रहा है। देवरिया के सलेमपुर के श्रद्धालु हैं।

चौरीचौरा पुलिस के अनुसार, देवरिया जिले के थाना सलेमपुर के चेरो गांव से 20 श्रद्धालु पिकअप से शुक्रवार को तरकुलहा मंदिर दर्शन करने आए थे। यहां पर पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने बकरे की बलि दी। इसके बाद शाम करीब छह बजे वापस जा रहे थे। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बदुरहिया चौराहे पर अचानक देवरिया की तरफ से आ रहे टैंकर ने अनियंत्रित होकर पिकअप में टक्कर मार दिया। हादसे में पिकअप सवार सुनीता, कुमारी देवी, रामदेव, प्रिया, प्रकाश और श्रवण को चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से पीएचसी पर भिजवाया। वहीं हादसे के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed