फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Take strict action on complaints of land grabbing

Gorakhpur News: जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर करें कड़ी कार्रवाई

Thu, 23 Oct 2025 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Take strict action on complaints of land grabbing
जनता दर्शन : सीएम योगी ने 300 लोगों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन कब्जा से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के समक्ष कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि चिंता मत करिए। सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराएगी। सीएम ने कहा कि यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन कब्जा कर रहा है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं। जहां पैमाइश की जरूरत हो, वहां कराकर विवाद का निस्तारण कराया जाए। जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का एस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। एस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed