{"_id":"673ba00ab4f0e6b2a00cb434","slug":"gorakhpur-news-suspect-entering-gorakhnath-temple-with-a-bike-caught-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-751877-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में बाइक लेकर घुस रहा संदिग्ध धरा गया, पी रखी थी शराब- अंदर चल रही थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में बाइक लेकर घुस रहा संदिग्ध धरा गया, पी रखी थी शराब- अंदर चल रही थी शादी
Tue, 19 Nov 2024 10:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:54 AM IST
सार
युवक की पहचान शाहपुर इलाके के धर्मेश कुमार (32) के रूप में हुई। सोमवार को धर्मेश की बहन की शादी का कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर परिसर में हो रहा था। शाम सात बजे वह बाहर से अंदर बाइक लेकर आया और मंदिर परिसर, जहां लोग पैदल जाते हैं, वहां बाइक घुसाने का प्रयास करने लगा। वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो वह नाराज होकर उनसे दुर्व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : adobe stock
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर में प्रवेश करके मंदिर परिसर में बाइक लेकर घुसने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध युवक को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। बताया कि इधर से गाड़ी नहीं जाती है। इससे नाराज होकर युवक सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गया और दुर्व्यवहार करने लगा। इसके बाद पुलिस उसे पकड़कर गोरखनाथ थाने लाई। पूछताछ के बाद पता चला कि वह बहन की शादी में आया था। उसने बहुत अधिक शराब पी रखी थी। पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान शाहपुर इलाके के धर्मेश कुमार (32) के रूप में हुई। सोमवार को धर्मेश की बहन की शादी का कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर परिसर में हो रहा था। शाम सात बजे वह बाहर से अंदर बाइक लेकर आया और मंदिर परिसर, जहां लोग पैदल जाते हैं, वहां बाइक घुसाने का प्रयास करने लगा। वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोका तो वह नाराज होकर उनसे दुर्व्यवहार करने लगा।
इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसका खास ख्याल रखा जाता है। एक युवक जिसकी बहन की शादी मंदिर परिसर में हो रही थी, वह बाइक लेकर अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। उसे सुरक्षाकर्मियों ने रोककर समझाया कि अंदर गाड़ी नहीं जाती है, इसपर वह नाराज होकर दुर्व्यवहार करने लगा।