{"_id":"67071d814d23e8a53b036f14","slug":"gorakhpur-news-superintendent-seals-illegally-running-hospital-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-711939-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अवैध रूप से चल रहे अस्पताल को अधीक्षक ने सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अवैध रूप से चल रहे अस्पताल को अधीक्षक ने सील किया
विज्ञापन
पाली। घघसरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 जेठू नगर में अवैध रूप से चल रहे नेशनल अस्पताल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ठर्रापार के अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह ने सील कर दिया।
संचालक की ओर से कुछ महीनों से चिकित्सालय चलाया जा रहा था, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में आए मरीजों को उसके एजेंटों की ओर से सस्ती व गुणवत्तापूर्ण सेवा देने के नाम पर बरगलाया जा रहा था। इसकी शिकायत चिकित्सालय से लेकर जिला मुख्यालय तक लगातार की जा रही थी। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी टीम ठर्रापार ने बुधवार को चिकित्सालय पहुंचकर जांच की। इसमें जिम्मेदार रजिस्ट्रेशन का कोई कागजात नहीं दिखा सके। इतना ही नहीं यहां पर कोई डिग्रीधारी डॉक्टर नहीं था।
भर्ती मरीजों का इलाज कर रहे कुछ युवक व लड़कियां टीम को देखते ही वहां से भाग गए। जांच टीम ने चिकित्सालय पर ताला लगाकर उसे सील कर दिया। संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश सिंह ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन अवैध रूप से अस्पताल चलाया जा रहा था। सूचना पर छापेमारी की गई है। संचालक को कागजात के साथ जांच के लिए बुलाया गया है।