{"_id":"6830c957807e3e172d03e997","slug":"gorakhpur-news-sunshine-made-the-mercury-rise-reached-35-degrees-celsius-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-947079-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: धूप से उछला पारा... 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: धूप से उछला पारा... 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
विज्ञापन
27 मई तक हल्की बारिश के आसार, पारा 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास का ही अनुमान
गोरखपुर। शुक्रवार सुबह से ही धूप खिलने के कारण पारा बृहस्पतिवार की तुलना में सात डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वातावरण से धूल के कण हटने से धूप में तेजी रही। हालांकि नमी के कारण हवा ठंडी चली। उधर, मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक हल्की बारिश की संभावना है।
बृहस्पतिवार को हुई अच्छी बारिश के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ और पारा 28.4 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप खिली। धूप के कारण लोग दिनभर छांव ढूंढते नजर आए। हालांकि वातावरण में नमी रहने के कारण हवा ठंडी थी। शुक्रवार को अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि 27 मई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। कहा कि 27 मई तक तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहेगा।