फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Summer special train will run in seven rounds for Delhi

Gorakhpur News: दिल्ली के लिए सात फेरों में चलेगी ग्रीष्मकाल स्पेशल ट्रेन

Thu, 03 Apr 2025 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Summer special train will run in seven rounds for Delhi
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन गर्मियों में यात्रियों की सुविधाओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 05577/05578 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी नौ अप्रैल तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी। वहीं, आनंद विहार टर्मिनस से इसका संचलन तीन से 11 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सात फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को सहरसा से रात आठ बजे चलकर बरौनी, दरभंगा होते हुए अगले दिन सुबह 9:50 मिनट पर गोरखपुर से चलकर गाजियाबाद होते हुए रात 12:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी यात्रा में यह गाड़ी 11 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 5:15 बजे चलकर शाम 7:40 मिनट पर गोरखपुर होकर रात 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
विज्ञापन



...............

आज निरस्त रहेगी गोरखपुर पाटलीपुत्र एक्सप्रेस
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों से तीन अप्रैल को गोरखपुर एवं पाटलीपुत्र से चलने वाली 15080/15079 गोरखपुर-पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed