फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Student union elections tomorrow in Maharana Pratap PG College, preparations complete

Gorakhpur News: महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कल, तैयारियां पूरी

Fri, 29 Aug 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Student union elections tomorrow in Maharana Pratap PG College, preparations complete
आज कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव, उसके बाद विभिन्न पदों के लिए होगा नामांकन
विज्ञापन


लगभग 1600 विद्यार्थी करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
गोरखपुर। महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में 30 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव होगा। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान होगा। इसमें लगभग 1600 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव अधिकारी डॉ. शिवकुमार बर्नवाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कक्षाओं के संचालन में कोई बाधा नहीं आएगी। सभी कक्षाएं अपने निर्धारित समय सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। छात्रसंघ चुनाव दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 29 अगस्त को कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव परीक्षा के माध्यम से होगा। जो विद्यार्थी टेस्ट में प्रथम आएंगे, वही पाठ्यक्रमवार कक्षा प्रतिनिधि चुने जाएंगे। इसके बाद अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व पुस्कालय मंत्री पदों के लिए नामांकन होगा। 30 अगस्त को सुबह 10:30 बजे तक प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे। इस दौरान सभी वैध प्रत्याशियों को अपनी बात रखते हुए 5 मिनट का एक वीडियो क्लिप योग्यता भाषण के रूप में उपलब्ध कराना होगा। यह चुनाव प्रचार का एकमात्र माध्यम होगा।
विज्ञापन

डॉ. शिवकुमार ने बताया कि 30 अगस्त को शाम पांच से रात्रि 8 बजे तक सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन मतदान संपन्न होगा। उसके बाद रात्रि 9 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed