फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Stopped on

Gorakhpur News: पता पूछने के बहाने रोका...फिर नशीला पदार्थ सुंघा अपहरण कर ले गए बदमाश

Sun, 02 Nov 2025 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 02 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Stopped on
बांसगांव क्षेत्र के डढि़या गांव से किशोर के अपहरण का मामला
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में किशोर ने बताई आपबीती, होश में आने पर ट्रेन में मिला
यात्रियों की मदद से घर फोन कर सकुशल लौटा आयुष

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
कौड़ीराम (गोरखपुर)। बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम-गोला मार्ग स्थित डढ़िया गांव से शुक्रवार की सुबह अपहृत हुआ पंद्रह वर्षीय किशोर शनिवार की देर शाम सकुशल घर लौट आया। बिहार के सिवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन से बरामद होने के बाद परिजन उसे लेकर शाम को घर पहुंचे। पुलिस ने शनिवार को किशोर का बयान दर्ज किया और अपहरणकर्ताओं की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दी है।
थानाप्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, किशोर ने बयान में बताया कि मुख्य सड़क के पास बने मकान से वह शुक्रवार सुबह दादी व बाबा के लिए गांव स्थित घर पर चाय लेने जा रहा था, तभी रास्ते में दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उसे पता पूछने के बहाने रोका। बातचीत के दौरान उन्होंने रुमाल से कुछ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया, जब उसे होश आया तो खुद को ट्रेन में पाया। चिल्लाने और रोने पर अपहरण कर्ता ट्रेन से कूदकर भाग गए।
विज्ञापन

ट्रेन में एक यात्री की मदद से आयुष ने घर फोन किया। यात्रियों ने उसे बिहार के सिवान जिले के मैरवा स्टेशन पर उतार दिया। वहां एक भूजा बेचने वाले व्यक्ति के मोबाइल से उसने दोबारा घर फोन कर अपनी लोकेशन बताई। सूचना पर पहुंचे परिजनों पहचान प्रमाण दिखाकर उसे साथ ले गए। इधर, किशोर के सकुशल लौटने से परिजन खुश हैं। पूर्व प्रधान राघवेंद्र यादव सहित ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही धस्की गांव और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed