{"_id":"688fb4a63de95cd4b6061cdc","slug":"gorakhpur-news-stolen-vehicles-are-being-sold-in-nepal-via-siddharthnagar-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1025046-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिद्धार्थनगर के रास्ते नेपाल में बेच रहे चोरी की गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिद्धार्थनगर के रास्ते नेपाल में बेच रहे चोरी की गाड़ियां
विज्ञापन
नेपाल में बाइक के पार्ट्स भी बेचे जा रहे, मुनाफे के साथ पकड़े जाने का भी कम रहता है डर
गोरखपुर। जिले से चोरी की बाइकों को अब नेपाल में ठिकाने लगाया जा रहा है। सिद्धार्थनगर के रास्ते बाइक को चोरी के आरोपी नेपाल में बेच देते हैं। वहां पर इनके पार्ट्स को भी अलग-अलग कर बेच देते हैं। इससे उन्हें मुनाफा भी होता है और पकड़े जाने का डर कम रहता है।
सूत्रों ने बताया कि चोरी के बाद आरोपी अब बाइक को गोरखपुर या आसपास के जिलों में नहीं बेच रहे। इन्हें सिद्धार्थनगर के रास्ते बॉर्डर पार कर नेपाल भेजते हैं। वहां पर एक गिरोह सक्रिय है जो बाइक को ठिकाने लगाता है। बताया जा रहा है कि नेपाल में वाहनों की कीमत काफी ज्यादा है। इस वजह से वहां सेकेंड हैंड बाइक की मांग रहती है। यहां से बाइक को ले जाकर नेपाल में बेचकर आरोपी अच्छा मुनाफा कमाते हैं। वहां पर पार्ट्स बेचकर भी उन्हें मुनाफा होता है।
यू-ट्यूब से सीखकर चुराते थे बाइक
कैंट पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह के दो गुर्गों संजय मौर्या और रामनरायन को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर चोरी की 11 बाइकें भी बरामद कीं। एसपी सिटी अभिनव त्यागी के अनुसार, आरोपी संजय ने यू-ट्यूब से बाइक चोरी करने का तरीका सीखा था। पिछले तीन महीने में शहर के अलग-अलग इलाकों से 11 बाइकें चुरा लीं। वह दिन में रेकी करते थे। इसके बाद मौका मिलते ही गाड़ियों के लॉक तोड़ देता था। चोरी के बाद नंबर प्लेट बदल कर पहचान से बचता था। संजय के साथी लोटन निवासी रामनरायन चौरसिया की पान की दुकान है। उसका एक यू-ट्यूब चैनल है। रामनरायन चोरी की बाइक को नेपाल भेजने में उसकी मदद करता था।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी कर नेपाल में बेचता था डॉक्टर
बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी करने वाले सोनरा निवासी बलिराम उर्फ डॉक्टर को गुलरिहा पुलिस ने 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था। वह महराजगंज के ठूठीबारी थाने में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी है। उसके खिलाफ गुलरिहा, महराजगंज कोतवाली, नौतनवा, निचलौल व ठूठीबारी में कुल 21 केस दर्ज हैं। वह मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी कर नेपाल ले जाकर औने-पौने दाम पर बेच देता था। पुलिस को आरोपी ने बताया कि अब तक 15 से अधिक गाड़ियां मेडिकल कॉलेज से चोरी कर नेपाल में बेच चुका है।