फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: State Senior Athletics Competition from tomorrow, 650 players will participate

Gorakhpur News: प्रदेशीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल से, जुटेंगे 650 खिलाड़ी

Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: State Senior Athletics Competition from tomorrow, 650 players will participate
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में 21 और 22 अक्तूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश के दो स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ व सैफई समेत 18 मंडलों के 650 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संचालन की जिम्मेदारियों का निर्वहन 15 निर्णायक करेंगे।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ का आयोजन होगा। 100, 110 और 400 मीटर में बाधा दौड़ आयोजित होगी। चार गुणा 100 और चार गुणा 400 मीटर रिले रेस भी आयोजित होंगे। लांग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप, पोल वाल्ट, डिस्कस थ्रो, शाटपुट, जेवलिन थ्रो और हैमर थ्रो प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी।
विज्ञापन




ये सभी प्रतियोगिताएं महिला और पुरुष दोनों वर्गों में होंगी। प्रत्येक मंडल से 18 पुरुष व 18 महिला समेत कुल 36 खिलाड़ी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। सभी टीमें 20 अक्तूबर को मुख्यालय पहुंच जाएंगी। 21 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला उद्घाटन करेंगे। समापन व पुरस्कार वितरण दूसरे दिन 22 अक्तूबर को शाम तीन बजे होगा। प्रतियोगिता के सभी विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन--



प्रदेशीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम में ट्रैक तैयार करने के साथ-साथ सभी टीमों के ठहरने की व्यवस्था हो चुकी है। लड़कियों के ठहरने की व्यवस्था स्टेडियम और लड़कों की स्पोर्ट्स काॅलेज और सिंधी धर्मशाला में की गई है।



-आले हैदर, आरएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed