फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur SSP's follower cyber-cheated of Rs 4.57 lakh news in hindi

Gorakhpur News: एसएसपी के फॉलोवर से ही कर ली 4.57 लाख की साइबर ठगी, 'रिवार्ड पॉइंट' के लालच ने फंसा दिया

Wed, 05 Nov 2025 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 05 Nov 2025 01:59 AM IST
सार

संजय के अनुसार, नंबर मिलते ही ठग ने क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह बोला कि सर्वर धीमा चल रहा है और डेबिट कार्ड नंबर मांगा, ताकि रिवार्ड पॉइंट का पैसा उसमें भेज सके। कार्ड नंबर देने के बाद ठग ने कॉल काट दी। अगले दिन 2 नवंबर की सुबह फिर उसी नंबर से फोन आया।

विज्ञापन
Gorakhpur SSP's follower cyber-cheated of Rs 4.57 lakh news in hindi
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के हजारीपुर निवासी एसएसपी के फॉलोवर संजय कुमार साइबर जालसाजों के शिकार हो गए। ठगों ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताकर उनके साथ 4.57 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि एक नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई क्रेडिट कार्ड मैनेजर बताया और कहा कि उनके कार्ड पर 50 हजार रुपये की लिमिट है, जिसे वे खर्च नहीं कर रहे हैं। बातचीत के दौरान जालसाज ने रिवार्ड पॉइंट के नाम पर 3,285 रुपये देने की बात कही और उनसे क्रेडिट कार्ड का नंबर ले लिया।

विज्ञापन

Gorakhpur SSP's follower cyber-cheated of Rs 4.57 lakh news in hindi
साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संजय के अनुसार, नंबर मिलते ही ठग ने क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह बोला कि सर्वर धीमा चल रहा है और डेबिट कार्ड नंबर मांगा, ताकि रिवार्ड पॉइंट का पैसा उसमें भेज सके। कार्ड नंबर देने के बाद ठग ने कॉल काट दी। अगले दिन 2 नवंबर की सुबह फिर उसी नंबर से फोन आया।

ठग ने कहा कि सर्वर अब काम कर रहा है और जो भी मैसेज आए, उसे डिलीट कर दीजिए, पैसे तुरंत खाते में पहुंच जाएंगे। उसने जैसा कहा, वैसा करता चला गया। इसके बाद कॉल काट दिया।
विज्ञापन

Gorakhpur SSP's follower cyber-cheated of Rs 4.57 lakh news in hindi
cyber crime - फोटो : AI
संजय ने जब दोपहर करीब 12 बजे बैंक खाता चेक किया तो पाया कि खाते से पहले 3.20 लाख और फिर 87 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए हैं। कुल मिलाकर 4.57 लाख रुपये की ठगी हो चुकी थी। संजय ने बताया कि उन्होंने ठग से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जालसाज का बैंक खाता विवरण निकलवाया गया है और तकनीकी जांच जारी है: रशीद खान, साइबर क्राइम थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed