फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, SSB jawan fell down due to dizziness while riding a bicycle, died

Gorakhpur News: साइकिल चलाते समय चक्कर आने से गिरा एसएसबी जवान, मौत- जानें कहां थी तैनाती

Mon, 27 May 2024 11:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2024 11:37 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, SSB jawan fell down due to dizziness while riding a bicycle, died
मौत - फोटो : ANI

गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाना स्थित सीमा सुरक्षा बल के प्रशिक्षण केंद्र में तैनात एक जवान शनिवार को साइकिल चलाते समय चक्कर खाकर गिर गया। उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पंचनामा में मौत का कारण गर्मी दिखाया गया है जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के जजूराली निवासी हेमंत कुमार (48) फर्टिलाइजर कारखाना स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में तैनात थे। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम पांच बजे साइकिल से ग्राउंड पर निकले थे।
विज्ञापन


एसएसबी परिसर में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच साइकिल चलाते समय उन्हें चक्कर आया और गिर पड़े। वहां मौजूद जवानों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव जजूराली पिथौरागढ़ भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed