Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, SSB jawan duped of Rs 19 lakh, case filed against five

Gorakhpur News:'मम्मी -पापा' के नाम से आवासीय प्लॉट है, झांसा देकर SSB जवान से 19 लाख की ठगी- केस दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 02:23 AM IST
सार

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार टोला परसहिया निवासी नरेंद्र चौरसिया एसएसबी में जवान हैं। पीड़ित नरेंद्र ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मानबेला निवासी आदित्य कुमार और सिद्धार्थ कुमार साहनी ने भरोसा दिलाया कि उनके पास आवासीय प्लॉट है, जो उनके मामा-मामी का है।

विज्ञापन
In Gorakhpur, SSB jawan duped of Rs 19 lakh, case filed against five
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झारखंड में तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान से जमीन दिलाने के नाम पर 19 लाख नौ हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसएसपी के निर्देश पर चिलुआताल पुलिस ने ब्रोकर आदित्य कुमार, सिद्धार्थ कुमार साहनी, कास्तकार राकेश कुमार, राजकुमारी देवी, अनंत निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार टोला परसहिया निवासी नरेंद्र चौरसिया एसएसबी में जवान हैं। पीड़ित नरेंद्र ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि मानबेला निवासी आदित्य कुमार और सिद्धार्थ कुमार साहनी ने भरोसा दिलाया कि उनके पास आवासीय प्लॉट है, जो उनके मामा-मामी का है।

विज्ञापन
Trending Videos

भरोसा कर जमीन का सौदा तय कर लिया। इसके बाद उन्होंने 19 लाख 9 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। जमीन की रजिस्ट्री उनकी पत्नी पुनीता चौरसिया और भाभी गुड्डी चौरसिया के नाम से कराई गई। लेकिन जब वह खारिज दाखिल के लिए आवेदन किया तो आशा मिश्रा ने आपत्ति दाखिल की। जांच में सामने आया कि वही जमीन पहले ही वर्ष 1999 और 2008 में आशा मिश्रा के नाम बैनामा हो चुकी है।

इस आधार पर नायब तहसीलदार पिपराइच ने 10 दिसंबर 2024 को नामांकन निरस्त कर दिया। बाद में अपर उपजिलाधिकारी तहसील सदर ने इस साल 23 अप्रैल को आशा मिश्रा के पक्ष में खतौनी संशोधन का आदेश पारित किया। तब जाकर जवान को पता चला कि उनके साथ फर्जी दस्तावेज के जरिये धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन

उसने चिलुआताल थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर थाने में ब्रोकरों से स्टांप पेपर पर समझौता कराया। आदित्य कुमार ने 19 लाख रुपये लौटाने की जिम्मेदारी लेते हुए तीन चेक दिए जिनमें से एक पांच लाख का चेक एक अगस्त को बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी ने भुगतान से इन्कार कर दिया।

एसएसपी से शिकायत के बाद उनके निर्देश पर चिलुआताल पुलिस ने ब्रोकर आदित्य कुमार, सिद्धार्थ कुमार साहनी और कास्तकार राकेश कुमार, राजकुमारी देवी, अनंत निषाद के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed