फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Speeding car collides with auto near MLA, woman dies, husband and daughter serious

हादसे में बिखरा परिवार: विधायक पास लगी तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मौत; पति-बेटी गंभीर

Sun, 26 Jan 2025 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jan 2025 11:29 AM IST
सार

तमकुहीराज निवासी बबलू सिंह पटेल ने बताया कि 23 जनवरी को उनका भाई सूरज (34) पत्नी रंजना देवी (30) के साथ बेटी अंशु (12) का इलाज कराने गोरखनाथ अस्पताल आए थे। देर रात करीब एक बजे ऑटो से स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें कुशीनगर लौटना था, लेकिन गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास धर्मशाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Speeding car collides with auto near MLA, woman dies, husband and daughter serious
गोरखनाथ हादसा: दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर खड़ी कार।

विस्तार

गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो पर सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार कुशीनगर जिले के तमकुहीराज की रहने वाली महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कार बस्ती के एक व्यक्ति के नाम पर है और उस पर विधायक का विधानसभा सचिवालय का पास भी लगा है। हादसे के बाद कार सवार चारों युवक पैदल ही भाग निकले। मृतका के देवर की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस केस दर्ज जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


तमकुहीराज निवासी बबलू सिंह पटेल ने बताया कि 23 जनवरी को उनका भाई सूरज (34) पत्नी रंजना देवी (30) के साथ बेटी अंशु (12) का इलाज कराने गोरखनाथ अस्पताल आए थे। देर रात करीब एक बजे ऑटो से स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें कुशीनगर लौटना था, लेकिन गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास धर्मशाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर ही भाभी रंजना की मौत हो गई, जबकि भाई और भतीजी घायल हो गए। आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

कार में थे चार युवक, हाथ में थी बीयर की केन
कार और ऑटो की टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चार युवक थे और उनके हाथ में बीयर की केन थी। कार में तेज आवाज में गाना बज रहा था। हादसे के बाद युवक केन फेंककर और कार वहीं छोड़ पैदल ही भाग गए। टक्कर के कारण कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए था। दाहिने साइड का टायर फट गया था और आगे का शीशा भी चटक गया था।

विधायक के विधानसभा सचिवालय का पास लगा है कार पर
हादसा करने वाली कार पर (एफ) विधायक, विधानसभा सचिवालय का पास लगा है, जिसकी वैधता दिसंबर 2021 में ही खत्म हो चुकी है। पुलिस जांच में पता चला है कि कार बस्ती के रहनेवाले ललित कुमार के नाम से है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि कुछ समय पहले वह कार बेच चुका है, पर कागज ट्रांसफर नहीं हुए हैं। पुलिस ने उसे रविवार को गाड़ी के कागज और कार के खरीदार के साथ थाने बुलाया है।


दुर्घटना के बाद मृतका के परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हादसा करने वाले कार सवारों के बारे में पता लगा लिया जाएगा: रवि सिंह, सीओ, गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed