फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SP played the PDA card by making Kamlesh its candidate...BJP did not reveal its cards.

Gorakhpur News: सपा ने कमलेश को प्रत्याशी बना खेला पीडीए का दांव...भाजपा ने नहीं खोले पत्ते

Fri, 10 Oct 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SP played the PDA card by making Kamlesh its candidate...BJP did not reveal its cards.
शहर के बिछिया मोहल्ले में रहते हैं वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव कमलेश यादव
विज्ञापन

शर्मा गुट से हैं वर्तमान एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी, भाजपा से भी उनके बेहतर तालमेल
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी ने भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज सहजनवां के सहायक अध्यापक कमलेश यादव को प्रत्याशी घोषित कर पीडीए का दांव खेला है। कमलेश यादव शिक्षक राजनीति में 10 साल से सक्रिय हैं और वर्तमान में वित्त विहीन शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव हैं। उधर, भाजपा ने भी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है लेकिन अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

उधर, शर्मा गुट में एक बार फिर एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाने पर सहमति बन गई है। सूत्रों की मानें तो बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है। ध्रुव त्रिपाठी के भाजपा से भी बेहतर तालमेल हैं। कयास लगाया जा रहा है कि पिछली बार की तरह भाजपा उन्हें वाॅकओवर दे सकती है।
विज्ञापन


सपा से प्रत्याशी बनाए गए कमलेश यादव मूल रूप से जिले के महदेवा बाजार के छतियारी गांव के रहने वाले हैं और शहर के बिछिया मोहल्ले में रहते हैं। उनका परिवार पिछले कई दशक से गांव की राजनीति में सक्रिय है। वित्त विहीन शिक्षकों में उनकी बेहतर पकड़ है। उन्हें प्रत्याशी बनाने के साथ ही सपा ने अपने प्रचार में “पीडीए के नाम – एकजुट मतदान” का नारा देते हुए संगठन को एकजुट होकर मैदान में उतरने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलेश यादव के प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, शिक्षक सभा प्रदेश महासचिव दिग्विजय पटेल, मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र तिवारी राजू, मैना भाई आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।


---

भाजपा से समर्थन की कोशिश में हैं एमएलसी ध्रुव
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीन बार एमएलसी चुने गए ध्रुव कुमार त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी मिल गई है। एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने बातचीत में कहा कि शर्मा गुट से अनौपचारिक से चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है। बस घोषणा होना बाकी है। उनका प्रयास होगा कि भाजपा 2020 की तरह ही समर्थन कर दे। उधर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बताया कि पार्टी चुनाव लड़ेगी। पांच-छह लोगों ने दावेदारी भी की है, प्रदेश नेतृत्व जल्द ही निर्णय लेगा। संगठन स्तर पर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed