फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SP delegation reached Katari village, gave assurance to the victim's family

Gorakhpur News: कतरारी गांव पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिजनों को दिया आश्वासन

Mon, 21 Jul 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SP delegation reached Katari village, gave assurance to the victim's family
बोले सपा नेता, समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार की लड़ाई लड़ेगी
विज्ञापन

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल रविवार को बेलीपार थाना क्षेत्र के कतरारी गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों नदी में डूब कर मरे व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। साथ ही पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सपा हर लड़ाई में उनके साथ रहेगी। मामले की पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।
बता दें कि ग्राम कतरारी निवासी अक्षय कुमार भारती और अंगद कुमार भारती बाइक से कुछ दिन पहले कहीं जा रहे थे। रास्ते में लगभग एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। दोनों अपने बचाव में नदी में कूद गए। इस दौरान गंभीर रूप से घायल अक्षय कुमार भारती नदी में डूब गए। मामले की जानकारी समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को दी गई तो वरिष्ठ नेताओं ने निर्देश दिया कि एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को भेजे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में मिठाई लाल भारती, ब्रजेश कुमार गौतम, डॉ. संजय कुमार, विनय कुमार सिंह ''''बिन्नू'''', मंतोष यादव, राम निरंजन यादव, रवि यादव, शिव कुमार दुबे, अशोक चौहान, मैना भाई, अजय कन्नौजिया व अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed