{"_id":"681bb9122e97cc236a0c8ca4","slug":"gorakhpur-news-son-stole-rs-12-lakh-from-the-account-of-a-retired-female-teacher-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-927589-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटे ने सेवानिवृत महिला शिक्षक के खाते से 12 लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटे ने सेवानिवृत महिला शिक्षक के खाते से 12 लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
साइबर थाने में आई शिकायत, गोरखनाथ इलाके का मामला
जांच में खुली बेटे की पोल, मुर्गा काटने का काम करने वाले, एसी मैकेनिक, बिरयानी वाले के खाते में भी भेजे गए रुपये
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अय्याशी के चक्कर में मां के खाते से 12 लाख रुपये उड़ा दिए। लकवाग्रस्त मां के भाई ने साइबर थाने में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो महिला के बेटे की करतूत सामने आई। उसने मोहल्ले के लोगों के बहकावे में आकर 10 से अधिक लोगों के खाते में रुपये भेजे हैं।
पुलिस के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र के युवक ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी बहन सेवानिवृत महिला शिक्षक हैं, जो लकवाग्रस्त है। उनके पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। एक बेटा है, जो कक्षा नौ में पढ़ता है। महिला शिक्षक के खाते में काफी रुपये थे। चार माह में उनके खाते से 12 लाख रुपये निकासी हो गए हैं। जबकि उन्होंने रुपये नहीं निकाले हैं। घर में निर्माण कराने के लिए जब बैंक में रुपये निकालने गई तो इसकी जानकारी हुई।
गूगल पे से रकम की ट्रांसफर
शिकायत के बाद साइबर थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। महिला शिक्षक के बेटे से पूछताछ की गई तो सारी हकीकत सामने आ गई। बेटे ने बताया कि मोहल्ले के 10 से अधिक लोगों के खाते में चार माह में रुपये भेजे हैं। वे लोग मेरे लिए सिगरेट, बिरयानी का इंतजाम करते थे। इसके अलावा अय्याशी कराने की भी बात कहते थे। बाइक भी खरीदवाने के लिए कहा था। उनकी बातों में आकर वे जो भी कहते रहे, वह सब करता चला गया। बताया कि मां के खाते में अधिक रुपये थे। उनके मोबाइल से गूगल पे के जरिए रकम ट्रांसफर करता था।
विज्ञापन
मुंबई के खाते में भेजे गए हैं रुपये
पुलिस के मुताबिक, गोरखनाथ क्षेत्र में एक युवक मुर्गा काटने का काम करता था। वह वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहता है। महिला शिक्षक के बैंक अकाउंट से मुर्गा काटने वाले युवक के खाते में 9.60 लाख रुपये भेजे गए हैं। जांच में पता चला कि मोहल्ले का ही बिजली बनाने वाला एक युवक किशोर को बहला फुसलाकर मुंबई के खाते में रुपये भिजवाता था। इसके बाद मुर्गा काटने वाला युवक वहां से कुछ रुपये बिजली बनाने वाले मैकेनिक के खाते में भेजता था। इससे से कुछ रकम वह किशोर पर भी खर्च करता था। इसी तरह किशोर ने एसी वाले मैकेनिक को 30 हजार, नानी के घर के पास रहने वाले दोस्त को 23 हजार, बिरयानी वाले को 1.20 लाख रुपये भेजे हैं। इसके अलावा मोहल्ले के अन्य युवकों को भी रुपये दिए हैं। इसमें एक ने तो बाइक भी खरीदी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।