फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Son said- Don't hang yourself, father, who will take care of us

Gorakhpur News: बेटा बोला- फंदा मत लगाओ पापा, कौन रखेगा हमारा ध्यान

Tue, 01 Apr 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Son said- Don't hang yourself, father, who will take care of us
शाहपुर जंगल सालिकराम में पेंटर ने दो बच्चों के सामने की थी रविवार को खुदकुशी
विज्ञापन


राजघाट में छोटे बेटे अंबर ने किया पिता का दाह संस्कार
पादरी बाजार (गोरखपुर)। पापा फंदा मत लगाओ, हम लोगों का ध्यान कौन रखेगा। यह मार्मिक लाइनें छोटे बेटे अंबर ने आखिरी समय में पिता गिरजेश उर्फ विक्की चौहान (38) से कही थी। साथ में छोटी बहन अवनी भी रोते हुए गिड़गिड़ा रही थी, लेकिन नाराज गिरजेश बच्चों की बातें अनसुनी कर फंदा लगाकर जान दे दी।
सोमवार को यह बातें यादकर अंबर (12) और उसकी छोटी बहन अवनी (08) रो रहीं थीं। दोनों बच्चों ने बताया कि मरने से पहले पापा ने हमलोगों को खाना बनाकर भरपेट खिलाया। वह हम लोगों को भूखा नहीं देख सकते थे।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचीं रेशमा चौहान ने बताया कि शुक्रवार को बड़ा बेटा कार्तिक दादा-दादी के पास बिना बताए मुंबई चला गया था। इसको लेकर पति नाराज थे। उसे खोजने रेलवे स्टेशन गई थीं, कहीं बेटा नहीं मिला। तब पति की पिटाई के डर से डरकर मायके चली गई थीं। वह बात-बात पर पीटते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे अंबर ने किया दाह संस्कार
घटना की जानकारी पर विक्की के पिता रमेश पत्नी के साथ गोरखपुर स्थित घर आने के लिए निकल गए थे। वह मंगलवार तक घर पहुंचेंगे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जंगल सालिकराम में विक्की का शव पुलिस ने भिजवाया। जहां पर सभी रिश्तेदारों ने बातचीत कर राजघाट में दाह संस्कार कर दिया। छोटे बेटे अंबर ने पिता का दाह संस्कार किया।



ये थी पूरी घटना
जंगल सालिक राम स्थित कलेक्ट्री टोला निवासी गिरजेश उर्फ विक्की चौहान (38) पेंटिंग का काम करते थे। विक्की के चार बच्चे कार्तिक (14), अंबर (12), अवनी (08) और एक पांच साल बच्चा है। गिरजेश के पिता रमेश चंद्र पत्नी के साथ मुंबई में रहते हैं। विक्की का बड़ा बेटा कार्तिक दो दिन पहले अकेले दादा-दादी के पास मुंबई चला गया। इसके बाद विक्की की पत्नी रेशमा चौहान पांच साल के बच्चे को लेकर बशारतपुर मायके चली गईं। रविवार को पत्नी नहीं आई तो खुद ही खाना बनाया और घर पर मौजूद दोनों बच्चों को खिलाया। दोपहर करीब एक बजे बच्चों के सामने खुदकुशी कर ली।
--------------
कोट-
सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके बाद शव घर भिजवा दिया गया, परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।
- रवि कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed