फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Soil eroded from the approach of Link Expressway on Saryu River... one lane closed

Gorakhpur News: सरयू नदी पर लिंक एक्सप्रेस-वे के अप्रोच से मिट्टी कटी... एक लेन बंद

Thu, 02 Jan 2025 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Soil eroded from the approach of Link Expressway on Saryu River... one lane closed
लिंक एक्सप्रेसवे पर सरयू नदी पर बने पुल का अप्रोच मार्ग से खिसकी मिट्टी।
गोरखपुर। लखनऊ तक के सफर को आसान बनाने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से पहले ही एक लेन को बंद कर दिया गया। बेतरतीब खनन के चलते कम्हरियाघाट में सरयू नदी पर बने पुल के अप्रोच मार्ग से करीब 20 से 30 मीटर तक सड़क के नीचे से मिट्टी खिसक गई है। इसके चलते गोरखपुर से आंबेडकरनगर जाने वाली एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया है। मामला शासन के संज्ञान में आने पर सड़क की मरम्मत के लिए यूपीडा के साथ सेतु निगम को भी लगाया गया है। साथ ही यूपीडा ने अप्रोच मार्ग के किनारे खनन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था यूपीडा ने प्रशासन को बताया था कि लिंक एक्सप्रेस-वे का लगभग 98 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसे आवागमन के लिए खोला जा सकता है। इसके बाद प्रशासन सीएम योगी आदित्यनाथ से इसके लोकार्पण की तैयारी में था। अब यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अफसरों ने तुरंत मरम्मत कार्य के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर-फोरलेन बाईपास एनएच-27 पर ग्राम जैतपुर के पास से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ जिले के सालारपुर में जुड़ रहा है। 7283.28 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 91.35 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर, आंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ जिले के लोग सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा होने के बाद इसके उद्घाटन की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग पहली पसंद बना हुआ है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से कम्हरियाघाट पर पुल पर बने एक लेन के बंद होने से उनको दिक्कत हो रही है। वे गोरखपुर से फर्राटा भरते हुए पहुंच तो जा रहे हैं, लेकिन पता चल रहा है कि पुल के अप्रोच मार्ग से पहले करीब 46.500 किमी पर लेन को बंद कर दिया गया है। इसके आगे अप्रोच सड़क के नीचे से पूरी तरह से मिट्टी खिसक गई है। एहतियात के तौर पर इस लेन को बंद कर दिया गया है। इसके चलते लोगों को लौटना पड़ रहा है।
------
मजबूरी में विपरीत लेन से कर रहे यात्रा
गोरखपुर से लोग वाहन से फर्राटा भरते हुए बेलघाट से आगे कम्हरियाघाट तक पहुंच रहे हैं। आगे जाने पर लेन बंद होने पर लोग करीब तीन किलोमीटर पीछे आने के बाद या तो विपरीत लेन से आगे जा रहे हैं, या फिर सरयू नदी पर बने सेतु निगम के दूसरे पुल से आगे की यात्रा करने को मजबूर हैं।



वर्जन...
लिंक एक्सप्रेस-वे का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है। उसपर अभी निर्माण में लगे वाहन ही चल रहे हैं। सरयू नदी की दिशा बदलने से पुल के अप्रोच से मिट्टी खिसक गई है। शासन को भी इससे अवगत करा दिया गया है। लो लैंड एरिया होने के चलते अक्सर ऐसी दिक्कतें आती हैं। सेतु निगम पुल के निर्माण का विशेषज्ञ है, उसके पास संसाधन हैं। कांट्रेक्टर की मदद से ही सेतु निगम की देखरेख में जल्द अप्रोच मार्ग को सही करा दिया जाएगा।
पीपी वर्मा, एक्सईएन, यूपीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed