फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: SOG caught Pradhan...Interrogation of wife and father-in-law continues

Gorakhpur News: प्रधान को एसओजी ने पकड़ा...पत्नी-ससुर से पूछताछ जारी

Tue, 10 Jun 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: SOG caught Pradhan...Interrogation of wife and father-in-law continues
हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड : प्रधान की सास को पुलिस ने छोड़ा, मुख्य आरोपी जुगुल की तलाश में पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना
विज्ञापन

भरवलिया गांव में पुलिस टीम ने जुगुल के एक करीबी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दी दबिश
गोरखपुर। बेलीपार थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश की हत्या मामले में प्रधान के पकड़े जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, एसओजी ने प्रधान को पकड़ लिया है। उसे एक अलग जगह रखकर पूछताछ की जा रही है। वहीं हिरासत में ली गई प्रधान की सास को छोड़ दिया गया है। जबकि पत्नी और ससुर से पूछताछ चल रही है। सोमवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपी जुगुल निषाद की तलाश में पुलिस टीम मुंबई रवाना हुई। साथ ही गांव के एक सहयोगी की तलाश में उसके घर दबिश दी गई। हालांकि वह नहीं मिला।
जानकारी के मुताबिक, भरवलिया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर दिनेश गोरखपुर में रहता था। वह शनिवार को गांव निवासी सहयोगी संजय के साथ बाइक से गांव आ रहा था। वाराणसी हाईवे पर ऊंचागांव के समीप पहुंचा चार पहिया वाहन बदमाश पीछे से पहुंचे। इसके बाद करीब 200 मीटर दौड़ाकर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। दिनेश के भाई रमेश की तहरीर पर पुलिस ने जुगुल निषाद को मुख्य आरोपी बनाते हुए 11 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार रात में ही एक नामजद आरोपी संजय निषाद को शहर के एक चौराहे से हिरासत में ले लिया। इसके बाद अन्य की तलाश में जुट गई। सोमवार को गांव छोड़कर भागे प्रधान को एसओजी ने सर्विलांस की मदद से पकड़ लिया। प्रधान का लोकेशन रविवार को लखनऊ में मिला था। इसके बाद एसओजी उसकी गिरफ्तारी में जुटी थी। प्रधान को हिरासत में लेकर गोपनीय जगह रख कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी का लोकेशन मुंबई में मिला है। गिरफ्तारी के लिए एक टीम को वहां भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed