{"_id":"6718254aa6463c9a460373b4","slug":"gorakhpur-news-snatchers-snatched-the-bag-of-an-elderly-man-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-724247-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुजुर्ग का झोला छीन ले गए उचक्के्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुजुर्ग का झोला छीन ले गए उचक्के्
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल गेट के इर्द-गिर्द उचक्के घूम रहे हैं। मंगलवार को दवा कराकर घर जा रही एक बुजुर्ग महिला के हाथ से झोला छीनकर भाग गए। दो पुलिसकर्मी पहुंचे और अगल-बगल के दुकानदार से पूछकर लौट गए।
शुक्रवार को भी एक मरीज के हाथ से थैला छीनकर उचक्के भाग गए थे। आसपास चर्चा है कि 17-18 साल के कुछ लड़के घूमते रहते हैं, जो ऐसी घटनाएं कर भाग जाते हैं।
सिंघड़िया की रहने वाली कलावती (75) मंगलवार को गर्दन में अकड़न का इलाज कराने जिला अस्पताल आई थीं। सुबह करीब 11 बजे दवा लेने के बाद घर जाने के लिए वह बाहर निकलीं। घोष कंपनी चौराहे के पास एक दुकान के बाहर पानी पीने के बाद सड़क पार कर ही रही थीं। इसी दौरान पैदल गुजरे तीन लड़कों ने उनके हाथ से झोला छीन लिया और भाग गए। दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग के बाहर फर्श पर रो रही बुजुर्ग महिला ने बताया कि झोले में 300 रुपये थे। बेटा अंडे की दुकान लगाता है। साल भर से पैसे जुटाकर रखी थीं। बताया कि घर जाने के लिए भी पैसे नहीं थे, एक व्यक्ति ने 50 रुपये दिए हैं। अगल-बगल मौजूद कुछ लोगों ने रुपये देने का प्रयास किया तो लेने से मना कर दिया।