फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Smugglers are reaching Gorakhpur from Bihar without any hindrance, infiltrating at midnight

Gorakhpur News: बिहार से बिना रोक-टोक गोरखपुर पहुंच रहे तस्कर, आधी रात कर रहे घुसपैठ

Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Smugglers are reaching Gorakhpur from Bihar without any hindrance, infiltrating at midnight
शाहपुर थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल की देर रात पशु तस्करों ने जमकर मचाया था उत्पात
विज्ञापन


गोरखपुर। शहर में पशु तस्कर बिना रोक-टोक पहुंच जा रहे हैं। बिहार से कुशीनगर होते हुए तस्कर रात में गोरखपुर में प्रवेश कर रहे हैं। आधी रात में घुसपैठ कर सड़क से पशुओं को उठाकर वापस बिहार लेकर चले जाते हैं। बुधवार की रात पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन पथराव और फायरिंग करते हुए तस्कर भाग निकले।
जिले में पशु तस्कर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। वे गाड़ियों से घूम कर रेकी कर रहे हैं, जहां पशु इकट्ठा हो रहे हैं, वहां पिकअप से जाकर जानवरों को उठा ले जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि बिहार से कुशीनगर होते हुए गोरखपुर आने तक तस्करों की कहीं तलाशी नहीं होती। रास्ते में वह बिना रोक-टोक के आते हैं। अधिकांश समय वह पिपराइच की तरफ से ही शहर में प्रवेश करते हैं। बुधवार की रात भी वह इसी रास्ते भागने की फिराक में थे। तस्करों को शहर और कस्बे की हर गली के बारे में पता है, इसीलिए पुलिस के पीछा करने पर वह किसी गली में घुसकर निकल जाते हैं। बुधवार की रात वह संगम चौराहे के पास दहला की तरफ से होते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन

--
शाहपुर में तस्करों ने मचाया था उत्पात
पशु तस्करों ने छह दिसंबर 2024 को शाहपुर के आवास विकास कॉलोनी में पीसीएस अधिकारी के मकान के पास रात 11 बजे उत्पात मचाया था। पिकअप पर जबरन गोवंश लादने का विरोध करने पर पशु तस्करों ने पथराव कर दिया। भीड़ आगे बढ़ी तो पिस्टल लहराया। लोग पीछे हटे तो तस्कर भाग निकले। मोहल्ले के लोगों ने इकट्ठा होकर पीछा किया, तब तक तस्कर दूर निकल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पशु तस्करों से मुठभेड़ में घायल हो गए सीओ
पुलिस और पशु तस्करों के बीच 24 दिसंबर को मुठभेड़ हुई थी। सिंघड़िया के पास जब पुलिस ने तस्करों को घेरने की कोशिश की, तो वे गोवंश लदे पिकअप को छोड़कर भाग गए। पुलिस की कार्रवाई के दौरान सीओ कैंट योगेंद्र सिंह घायल हो गए। अंधेरे में घेराबंदी करते वक्त उनके चेहरे पर चोट लगी। जिला अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।

--
शाहपुर में उत्पात मचाकर भाग निकले थे तस्कर
शाहपुर थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल की देर रात पशु तस्करों ने जमकर उत्पात मचाया था। खजांची चौराहे के पास राहगीर की कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्करों ने ईंट व पत्थर से हमला कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed