{"_id":"681e5c3392520c52ad0cdda0","slug":"gorakhpur-news-six-dumpers-carrying-soil-after-illegal-mining-were-seized-commotion-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-930708-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अवैध खनन कर मिट्टी लादकर जा रहे छह डंपर सीज, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अवैध खनन कर मिट्टी लादकर जा रहे छह डंपर सीज, हड़कंप
Sat, 10 May 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 10 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
खोराबार। इलाके के लालपुर टीकर के सामने बांध पर ग्रामीणों की शिकायत पर बृहस्पतिवार की रात में खनन इंस्पेक्टर अमित सिंह और जेष्ठ खनन अधिकारी आरपी सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर कार्रवाई की। अधिकारियों ने बांध पर डंपर में मिट्टी लादकर ले जा रहे छह डंपर को पकड़ लिया। खनन इंस्पेक्टर एवं पुलिस को देखते ही चालक डंपर छोड़कर भाग निकले। डंपर को सीज कर डांगीपार चौकी पुलिस को सौंप दिया गया।
खनन इंस्पेक्टर अमित सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि रात में डंपर मिट्टी लादकर तेज रफ्तार से मिट्टी ढुलाई करते हैं। मौके पर जब पुलिस के साथ टीम पहुंची तो सभी चालक डंपर छोड़कर भाग निकले। खनन इंस्पेक्टर ने कहा कि कागज प्रस्तुत करने के बाद ही पता चलेगा कि वाहनों का परमिट है या बिना परमिट की चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन कर रही जेसीबी सीज
धुरियापार। उरुवा थाना क्षेत्र के टड़वा बहलीम गांव में अवैध मिट्टी खनन कर रही जेसीबी को खनन विभाग ने पकड़ कर सीज कर दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। खनन निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध खनन हो रही है। इसे लेकर क्षेत्र में जांच की गई तो एक जेसीबी पकड़ी गई। उसे सीज कर कार्रवाई की गई है।