फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Sisters cried while hugging the body of their brother who arrived a day before Rakshabandhan

Gorakhpur News: रक्षाबंधन के एक दिन पहले पहुंचे भाई के शव से लिपट कर रोईं बहनें, मचा कोहराम

Sat, 09 Aug 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 Aug 2025 01:38 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह एंबुलेंस से जैसे ही उपेंद्र का शव गांव लाया गया, मां दहाड़ मारकर रोने लगी। वहीं, रक्षाबंधन के एक दिन पहले भाई का शव देख दोनों बहनें पूजा और नेहा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर के बाहर एकत्रित हुई महिलाएं मां-बेटियों को संभालने में लगी रहीं। घर के बाहर एकत्रित लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि उपेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहा।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Sisters cried while hugging the body of their brother who arrived a day before Rakshabandhan
मृतक उपेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मप्र के सिहाेर स्थित कुबेरेश्वर धाम में दर्शन के दौरान संदिग्ध हालात में जान गंवाने वाले पिपराइच के मोगलपुरा बड़ा टोला निवासी उपेंद्र (22) का शव शुक्रवार सुबह गांव लाया गया। छोटे बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं रक्षाबंधन के एक दिन पहले भाई का शव घर पहुंचते ही बहनें दहाड़ मारकर रोने लगीं। घर के बाहर एकत्रित महिलाओं और बच्चियों की भी आंखें भर आई।

विज्ञापन


उपेंद्र गुप्ता बीते सोमवार को अपने जीजा बृजेश गुप्ता, रिश्तेदार विजय गुप्ता और दोस्त विजय यादव के साथ मप्र के सिहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में जल चढ़ाने गया था। बृहस्पतिवार सुबह उसके पेट में दर्द उठा। साथ गए लोग उसे उपचार के लिए पास से अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


इधर, बेटे की मौत की खबर सुनकर मां रंभा बेसुध हो गई। वहीं पिता प्रेमचंद्र गम के सागर में डूब गए। मौके एक दिन पहले ही उपेंद्र ने उज्जैन से एक वीडियो भेजा था, वह सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह एंबुलेंस से जैसे ही उपेंद्र का शव गांव लाया गया, मां दहाड़ मारकर रोने लगी। वहीं, रक्षाबंधन के एक दिन पहले भाई का शव देख दोनों बहनें पूजा और नेहा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर के बाहर एकत्रित हुई महिलाएं मां-बेटियों को संभालने में लगी रहीं। घर के बाहर एकत्रित लोगों को यकीन नहीं हो रहा था कि उपेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहा।


गांव में पसरा सन्नाटा, कई घरों के नहीं जले चूल्हे
उपेंद्र की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची वहां सन्नाटा छा गया। ग्रामीण उपेंद्र के घर पहुंच गए। लोगों ने जब मौत की वजह जानने का प्रयास किया तो गम के सागर में डूबे पिता प्रेमचंद्र गुप्ता अपने आंसू नहीं रोक पाए। उपेंद्र की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा रहा तो कई घरों के चूल्हे तक नहीं जले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed