{"_id":"68e97090377d3386260b3b8e","slug":"gorakhpur-news-sister-in-law-bit-her-sister-in-law-and-also-beat-up-a-policeman-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1098041-2025-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाभी ने ननद को दांत से काटा, मौके पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही को भी जड़े थप्पड़, वर्दी फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाभी ने ननद को दांत से काटा, मौके पर पहुंचे डायल 112 के सिपाही को भी जड़े थप्पड़, वर्दी फटी
Sat, 11 Oct 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:16 AM IST
सार
पूछताछ में काजल की मां सरोजा देवी ने बताया कि नितेश की शादी नगर पंचायत बड़हलगंज के बाछेपार मुहल्ला निवासी महेश कुमार की बेटी निकिता के साथ 2022 में हुई थी। कुछ दिन साथ रहने के बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा जिससे नाराज होकर निकिता अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुमिला बाजार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कतलही गांव में शुक्रवार की दोपहर पारिवारिक विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। भाभी ने अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर ननद को दांत से काटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी महिलाओं ने हमला कर दिया, जिससे एक सिपाही की वर्दी फट गई। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे की है। जानकारी के अनुसार, कतलही निवासी वीरेंद्र यादव के परिवार में बहू निकिता यादव पत्नी नितेश यादव का अपनी ननद काजल यादव से किसी बात पर विवाद हो गया। मौके पर निकित की मां अनीता देवी और बहन काजल भी थीं। विवाद बढ़ने पर निकिता और उसकी बहन ने मिलकर काजल पर हमला कर दिया और दांत से काटकर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर वीरेंद्र यादव की मां सरोज देवी ने डायल 112 पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर निकिता और उसकी बहन उग्र हो गईं। दोनों ने मिलकर एक सिपाही को कई थप्पड़ मारे और उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने थाना प्रभारी बड़हलगंज चंद्रभान सिंह को सूचना दी। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और महिला सिपाहियों की टीम भेजी गई। पुलिस ने निकिता, उसकी छोटी बहन और मां सरोज देवी को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में तीनों महिलाओं पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
वर्ष 2022 में हुई थी शादी
पूछताछ में काजल की मां सरोजा देवी ने बताया कि नितेश की शादी नगर पंचायत बड़हलगंज के बाछेपार मुहल्ला निवासी महेश कुमार की बेटी निकिता के साथ 2022 में हुई थी। कुछ दिन साथ रहने के बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा जिससे नाराज होकर निकिता अपने मायके चली गई।
तब से वह ससुराल नहीं गई। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व निकिता की मां अनीता देवी ने उसके ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। सरोजा देवी ने आरोप लगाया कि इस बीच निकिता किसी अन्य युवक के साथ कहीं चली गई। छह माह बाद शुक्रवार को वह जबरदस्ती हमारे घर में आकर रहने का प्रयास कर रही थी। जब हम लोगों ने विरोध किया तो बहू निकिता ने बेटी को दांत से काट लिया व विवाद करने लगी।