फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Shops and basements built on drain land

Gorakhpur News: नाले की जमीन पर बना ली दुकानें और बेसमेंट

Sat, 26 Jul 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Shops and basements built on drain land
चारुचंद्र पुरी कॉलोनी में जीडीए की जमीन पर अवैध निर्माण
विज्ञापन

मुख्यमंत्री, कमिश्नर, डीएम और जीडीए उपाध्यक्ष से शिकायत
गोरखपुर। चारुचंद्र पुरी कॉलोनी में जीडीए और पीडब्ल्यूडी के नाले की जमीन पर अवैध रूप से दुकानें और बेसमेंट बनाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से शिकायत की गई है। शिकायकर्ता ने कमिश्नर, डीएम और जीडीए उपाध्यक्ष को भी पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है।
कॉलोनी के संजीव सेठ ने जीडीए उपाध्यक्ष को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि उनकी दुकान संख्या 19 के बगल में जीडीए और लोक निर्माण विभाग की खाली जमीन पर भूमाफिया ने अवैध रूप से 400 वर्ग फीट पर कब्जा कर लिया है। वहां पर दुकान और रेस्टोरेंट संचालित कर रहा है। यह निर्माण कार्य बिना किसी स्वीकृत मानचित्र, भूमि आवंटन या वैधानिक प्रक्रिया के संचालित है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट में खाना पकाने का काम होता है, जहां एलपीजी सिलेंडर रखे हैं लेकिन अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं है। वहां बाल श्रम भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2004 में अपनी दुकान संख्या 19 की छत के आवंटन के लिए आवेदन किया था जो आज तक लंबित है, जबकि अवैध ढंग से कब्जा करने वाले तीन दुकानों की छतों का आवंटन बिना किसी निविदा या सार्वजनिक सूचना के कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि चारुचंद्र पुरी में दुकान 18-19 के सामने तीन पिलर खड़े कर अवैध निर्माण किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर तत्काल काम रोका गया है। चालान कर नोटिस भी दिया गया है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed