{"_id":"68fe8274813859b8e0023a32","slug":"gorakhpur-news-shopping-continued-till-late-night-in-the-markets-for-chhath-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1114241-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छठ को लेकर बाजारों में रात तक हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छठ को लेकर बाजारों में रात तक हुई खरीदारी
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए धर्मशाला बाजार स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने लगी फलो की दुकानों से खरीदारी
धर्मशाला से असुरन तक रही ज्यादा भीड़, वाहनों को आने-जाने में भी हुई परेशानी
कुनराघाट, पादरी बाजार, नौसड़ आदि जगहों पर भी खूब बिके फल, गन्ना व पूजन सामग्री
गोरखपुर। छठ महापर्व को लेकर रविवार को महेवा मंडी व स्थानीय क्षेत्रों में सजा छठ का बाजार गुलजार रहा। असुरन से लेकर धर्मशाला तक सड़क के दोनों ओर लगी दुकानों पर काफी भीड़ रही। साथ ही शहर के कुनराघाट, पादरी बजार, नौसड़ आदि जगहों पर छठ पर्व पर छठ माता को अर्पण करने के लिए फलों व पूजन सामग्रियों की खरीदारी हुई। देर रात तक सड़कों पर चहल-पहल देखने को मिली।
रविवार को शहर के धर्मशाला बाजार से लेकर असुरन चौराहे तक छठ पर्व की खरीदारी लोगों ने पूरे दिन की। इन जगहों पर लगभग 100 से ज्यादा अस्थाई दुकानों पर काफी भीड़ रही। इस दौरान सड़क पर राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार में शरीफा 120 रुपये किलो, नारियल 60 रुपये पीस, अनार 400 रुपये, किलो, मौसमी 80 रुपये किलो, अंगूर 150 रुपये का 250 ग्राम, किवी 40 रुपये प्रति पीस, सेब 120 रुपये किलो, केला 200 से 500 रुपये घवद, तरबूज 100 रुपये जोड़ा बिका वहीं गन्ना 60 रुपये जोड़ा बाजारों में लोगों ने खरीदा। अदरक का पौधा व हल्दी का पौधा 10 रुपये पीस बिका। साथ ही अन्य फलों की भी खरीदारी की गई। बाजारों में खरीदारी कर रहे नीरज पांडेय ने बताया कि फलों का दाम आज काफी महंगा है लेकिन छठ पूजा में महंगा फल खरीदने की मजबूरी भी है। वहीं पादरी बाजार में भी काफी भीड़ पूरे दिन रही। कुनराघाट में भी लोगों ने काफी संख्या में खरीदारी की।