{"_id":"67953fd5ac97c3f40d0b55bf","slug":"gorakhpur-news-shop-house-was-built-by-occupying-the-road-from-pac-gate-to-akolwa-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-819948-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पीएसी गेट से अकोलवा तक सड़क कब्जा कर बना लिया दुकान-मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पीएसी गेट से अकोलवा तक सड़क कब्जा कर बना लिया दुकान-मकान
विज्ञापन
सड़क की जमीन पर कब्जा करने वाले 16 अतिक्रमणकारियों को नगर निगम ने दिया नोटिस
गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी गेट से अकोलवा चौराहे तक 16 लोगों ने अतिक्रमण कर सड़क की जमीन पर दुकान और मकान बना लिया है। नगर निगम ने इन्हें चिन्हित कर नोटिस दिया है। सभी को हिदायत दी गई है कि एक हफ्ते में अतिक्रमण हटा लें। यदि जमीन संबंधी उनके पास साक्ष्य है तो उसे प्रस्तुत करें। एक सप्ताह बाद बुलडोजर चला नगर निगम सभी अवैध कब्जा हटा देगा।
26वीं वाहिनी पीएसी गेट से अकोलवा चौराहे तक सड़क पर अवैध कब्जा की शिकायत भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 12 जनवरी को प्रार्थना पत्र देकर की थी। इसके बाद नगर निगम की राजस्व अनुभाग और तहसील सदर राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पैमाइश की। अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की अगुवाई में हुई कार्रवाई में 16 अवैध कब्जाधारी चिन्हित किए गए।
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की ओर से भेजे गए नोटिस में लिखा है कि नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर सड़क से अवैध कब्जा स्वेच्छा से हटा लिया जाए।
इन्हें दी गई नोटिस
शैलेश यादव, शैलेंद्र यादव, रीता देवी, मनोज यादव, सतीश यादव, रामबेलास यादव, चंद्रशेखर सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, पुरुषोत्तम दास, राम वचन मौर्या, रामपाल मौर्या, दिलीप मौर्या, महंगी, दशरथ, रमेश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता।