{"_id":"67f0345fb41c5e971f0b876a","slug":"gorakhpur-news-shankh-air-will-start-flights-from-gorakhpur-to-goa-pune-and-ahmedabad-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-891595-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर से गोवा, पुणे और अहमदाबाद की उड़ान शुरू करेगा शंख एयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर से गोवा, पुणे और अहमदाबाद की उड़ान शुरू करेगा शंख एयर
विज्ञापन
शंख एयर के ऑपरेशन हेड गुरुदीप सिंह ने एयरपोर्ट प्रशासन को दिया प्रस्ताव
लखनऊ में हेड ऑफिस बना रहा है शंख एयर, देश- विदेश के लिए शुरू करने जा रहा उड़ान
गोरखपुर। लखनऊ, दिल्ली, गोवा, पुणे, अहमदाबाद और मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए शंख एयर ने एयरपोर्ट निदेशक को प्रस्ताव दिया है। नए एप्रन का निर्माण होने के बाद मई माह के आखिरी सप्ताह में स्लॉट मिलने का आश्वासन भी मिल गया है। इससे यहां के यात्रियों का हवाई सफर आसान हो जाएगा।
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, शंख एयर के ऑपरेशन हेड गुरुदीप सिंह लखनऊ की हवाई सेवा शुरू करने के लिए गोरखपुर का जायजा लेने आए थे। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर से मिलकर लखनऊ के अलावा भी अन्य शहरों के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव दिया।
उन्होंने बताया कि लखनऊ में कंपनी का हेड ऑफिस बन रहा है। वहां से देश और विदेश के लिए हवाई सेवा की शुरुआत की जा रही है। इसी क्रम में लखनऊ-गोरखपुर हवाई सेवा भी शुरू की जा रही है। कंपनी ने गोरखपुर एयरपोर्ट प्रशासन से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के साथ टर्मिनल में कार्यालय के लिए जगह मांगी है।
विज्ञापन
एक साल पहले बंद हुई थी लखनऊ की उड़ान
गोरखपुर से लखनऊ के लिए पहले एयर एलायंस की उड़ान संचालित होती थी, जो क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत 28 मार्च 2021 को शुरू हुई थी। यह उड़ान गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले एटीआर विमान के जरिये संचालित की जाती थी। रोजाना सुबह 11:45 बजे गोरखपुर से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाला यह विमान दोपहर 2:10 बजे वापस गोरखपुर आकर दिल्ली के लिए रवाना होता था। एक साल पहले यह सेवा बंद हो गई।
एयरपोर्ट से हो रहीं 26 उड़ानें
एयरपोर्ट से वर्तमान समय में कुल 26 उड़ानें हो रही हैं। इसमें दिल्ली के लिए 06, मुंबई की 03, बंगलूरू की 02, कोलकाता की 01 और हैदराबाद की एक उड़ान हो रही है।
हिंदी कार्य करने के लिए किया प्रोत्साहित
एयरपोर्ट पर शुक्रवार को वर्ष 2025 की प्रथम राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक की गई। निदेशक रजनीश कुमार पराशर ने सहायक महाप्रबंधक संचार विजय कुमार को राजभाषा नोडल अधिकारी नामित होने पर बधाई दी। इस दौरान मूल पत्राचार, ई-मेल का उत्तर और कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
वर्जन
शंख एयर की तरफ से लखनऊ समेत अन्य शहरों की उड़ान शुरू करने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। नए एप्रन के निर्माण के बाद स्लॉट दिए जाने के बारे में बातचीत चल रही है।
- आरके पराशर, निदेशक, एयरपोर्ट