{"_id":"68dd930744b7f4d0e80232d0","slug":"gorakhpur-news-sexual-abuse-on-the-pretext-of-marriage-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1089362-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर यौनशोषण, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर यौनशोषण, केस दर्ज
विज्ञापन
बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का कहना है कि उसके पति की मौत के बाद तीन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उसके कंधों पर आ गई थी। इसी बीच गांव के युवक ने उसे सहारा देने और शादी करने का भरोसा दिया। वह उसे दिल्ली ले गया, जहां उसने मांग में सिंदूर डालकर पत्नी की तरह साथ रखा। आरोप है कि पिछले पांच वर्षों तक आरोपी ने उसका यौन शोषण किया। अब वह उसे और उसके बच्चों को अपनाने से इन्कार कर रहा है। विरोध पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाली थानाप्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।