{"_id":"68d1ae8bbf7edd03220cca1a","slug":"gorakhpur-news-seven-year-old-boy-drowned-while-playing-at-dalua-ghat-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1079166-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दलुआ घाट पर खेलते समय सात वर्षीय बच्चा डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दलुआ घाट पर खेलते समय सात वर्षीय बच्चा डूबा
विज्ञापन
बड़हलगंज थाना क्षेत्र की घटना, एनडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
बड़हलगंज। क्षेत्र के दलुआ घाट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। खेलते-खेलते सात वर्षीय मासूम सरयू में डूब गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एनडीआरएफ की टीम देर रात तक बच्चे की तलाश करती रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
दलुआ निवासी व्यास गिरी का छोटा बेटा अभिनंदन गिरी (7) सोमवार की सुबह गांव के बच्चों संग मंदिर के पास खेल रहा था। इसी दौरान दौड़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। अभिनंदन कक्षा-एक का छात्र था। सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन चीख-पुकार करते नदी किनारे पहुंचे।
व्यास गिरी किसान होने के साथ ही दलुआ घाट स्थित शिव मंदिर में पुजारी भी हैं। उन्होंने बताया कि बेटा खेलने गया था, तभी यह हादसा हुआ।
सूचना पर बड़हलगंज थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गंभीर स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। देर रात तक नदी में बच्चे की तलाश जारी रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका था।