फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Server works intermittently, people remain troubled

Gorakhpur News: बाड़े में घुसा सांप, दहशत में बैठ गया भेड़िया

Sun, 19 Oct 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Server works intermittently, people remain troubled
चिड़ियाघर : कीपर और अन्य कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को निकाला
विज्ञापन


गोरखपुर। चिड़ियाघर में भेड़िया भैरव के बाड़े में शुक्रवार की सुबह एक कोबरा सांप घुस गया था। सांप को देखकर भेड़िया बाड़े में तनाव में आ गया। नाइटसेल में सफाई के दौरान कुछ असामान्य आवाज सुनकर कीपर पास गए तो देखा कि क्रॉल की जाली से सांप लिपटा था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कीपरों ने सांप को रेस्क्यू कर बाहर किया।

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के बाड़े में फिलहाल एक भेड़िया रहा रहा है। शुक्रवार की सुबह उसके बाड़े में एक कोबरा सांप कहीं से रेंगते हुए आ गया। वह जाकर क्रॉल के गेट पर लिपट गया और अंदर जाने की कोशिश करने लगा। उसे देखकर भेड़िया नाइटसेल में सन्नाटा मारकर बैठ गया। असामान्य आवाज सुनकर कीपर बाड़े की तरफ गए तो उनकी नजर सांप पर पड़ी। उन्होंने भेड़िए को दूसरे सेल में शिफ्ट किया। इसके बाद सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। गनीमत रही कि उसे बाहर कर दिया गया। रात में यदि वह उसके पास चला जाता तो डस सकता था। सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ने के बाद भेड़िए को जब बाहर किया गया तो वह छलांग मारने लगा।
विज्ञापन

चिड़ियाघर के उप निदेशक एवं मुख्य वन्यजीव चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि सांप की सूचना मिलने के बाद टीम ने उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला। भेड़िया पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बहराइच से लाए गए थे भेड़िए
दरअसल, पिछले वर्ष सितंबर में बहराइच से दो आदमखोर भेड़िए रेस्क्यू कर गोरखपुर लाए गए थे। इसमें एक नर और एक मादा भेड़िया शामिल थी। करीब चार माह नाइटसेल में रखने के बाद जनवरी 2025 में इन्हें बाड़े में छोड़ा गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इनका नाम भैरव और भैरवी रखा था। मई में भेड़िया भैरवी की मौत हो गई थी। इसके बाद भैरव अकेला पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed