फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sensors will be installed in drains...pumps will start running automatically.

Gorakhpur News: नालों में लगेंगे सेंसर... ऑटोमेटिक चलने लगेंगे पंप

Wed, 29 Jan 2025 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sensors will be installed in drains...pumps will start running automatically.
बाढ़ से बचाव के लिए स्थापित हो रहा अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सिस्टम
विज्ञापन


नगर निगम पंपिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाएगा

गोरखपुर। शहर को बाढ़ से बचाने के लिए अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल काम करेगा। इसके तहत नगर निगम अर्ली वॉर्निंग सिस्टम बना रहा है। इसमें नालों में सेंसर लगाया जाएगा जिससे नालों में पानी का जलस्तर बढ़ते ही पंप चालू हो जाएंगे। इससे जलभराव की समस्या नहीं आएगी। निगम ने बरसात से पहले इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
गोरखपुर में बनने वाला यह सेल प्रदेश का पहला होगा। सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह को इसका प्रभारी बनाया गया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल का कंट्रोल रूम नगर निगम के नवीन भवन में तैयार हो रहा है। रेन फॉल और जलभराव के पूर्वानुमान एवं रीयल टाइम डाटा जुटाने के लिए 100 की संख्या में तालाब, नाला और अन्य हॉट स्पाट पर ‘वॉटर लेवल रिकाॅर्डर’ लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सभी वेदर स्टेशन और ऑटोमेटिक रेन गेज को भी अली वॉर्निंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा सभी जरूरी पेड मौसम इंडीकेटर भी अर्ली वाॅर्निंग सिस्टम से जुड़ेंगे। इसके तहत नालों में सेंसर लगाया जाएगा। इसके अंतर्गत जिन भी पंपिंग स्टेशनों से पंप लगाए गए हैं उनकी क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। नगर आयुक्त ने पंपिंग कार्यों के लिए अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी को प्रभारी बनाया है। उन्होंने अर्बन फ्लैट मैनेजमेंट सेल का काम मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट..
गोरखपुर में प्रदेश का पहला अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल बनाया जा रहा है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है। शहर में कहीं भी जलभराव होगा तो उसकी सूचना तत्काल मिल जाएगी। इसकी मदद से बाढ़ एवं जलभराव का सटीक डाटा मिल जाएगा।
- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed