फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Sensation due to rumor of Pradhan's suicide, police rushed

Gorakhpur News: प्रधान की खुदकुशी की अफवाह से सनसनी, दौड़ी पुलिस

Wed, 11 Jun 2025 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Sensation due to rumor of Pradhan's suicide, police rushed
हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड: रामगढ़ताल और शाहपुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, खाली मिला कमरा
विज्ञापन

गोरखपुर। हिस्ट्रीशीटर दिनेश हत्याकांड में गांव छोड़ भागे प्रधान की आत्महत्या की अफवाह से मंगलवार को सनसनी फैल गई। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के भगत चौराहे पर एक मकान में खुदकुशी की अफवाह पर रामगढ़ताल और शाहपुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घर के कमरे में पुलिस दाखिल हुई तो कोई नहीं मिला। कमरे की खिड़की खुली हुई थी। इससे आशंका जताई गई कि प्रधान खिड़की से भाग गया है। तीन घंटे पुलिस परेशान रही।
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 11 बजे एक अधिवक्ता ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि जमानत के लिए बात करने आए बेलीपार थाने के भरवलिया गांव निवासी ग्राम प्रधान ने खुद को उनके घर के कमरे में बंद कर लिया है। आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही है। अनहोनी की आशंका जताने पर रामगढ़ताल व शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद कमरे को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। पुलिस की मानें तो प्रधान घटना के बाद गांव छोड़ भागा हुआ है। उसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है। एसएसपी राजकरन नय्यर के निर्देश पर जगह-जगह दबिश भी दे रही है।
विज्ञापन

---
वर्जन
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के भगत चौराह के समीप एक मकान में प्रधान के होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब गई तो वहां कोई नहीं मिला। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
----
मुठभेड़ में घायल जुगुल का पुत्र प्रेम भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
हिस्ट्रीशीटर दिनेश हत्याकांड में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी के बाद उसके पुत्र प्रेम निषाद को भी गिरफ्तार लिया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुठभेड़ में जुगुल निषाद की गिरफ्तारी होने के बाद पुलिस उसके पुत्र को तलाश रही थी। जुगुल निषाद से पूछताछ में प्रेम निषाद के ठिकाने की जानकारी होने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस नामजद आठ में एक आरोपी संजय निषाद को भी गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है। पुलिस बुधवार को उसे न्यायालय में पेश करेगी। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-----
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
कसिहार/गोरखपुर। हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी बेलीपार पुलिस ने जुगुल के मुठभेड़ में गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है। सुबह में बेलीपार थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने हिस्ट्रीशीटर दिनेश के भाइयों को थाने पर बुलाया। छोटा भाई रमेश थाने पहुंचा। रमेश ने कहा कि एक गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा। पुलिस जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करे। भाई के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। इधर, बड़े भाई किशोर ने बताया कि छोटे भाई की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह उसे याद कर रोए जा रही है। इससे उसकी तबीयत बिगड़ जा रही है। परिवार की महिलाएं उसे संभालने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed