फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Security in-charge of All India Radio attacked BJP district vice president, arrested

भाजपा उपाध्यक्ष के साथ मारपीट: आकाशवाणी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने किया हमला, बनाया बंधक- गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Oct 2025 01:46 AM IST
सार

आरोप है कि बहस बढ़ने पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने जिला उपाध्यक्ष को धक्का दे दिया और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर देव भूमि सिंह ने मुख्य गेट बंद कर उपाध्यक्ष को परिसर के अंदर बंद कर लिया। साथ ही उन्हें चार-पांच थप्पड़ भी मारे, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। वहीं, मीडिया संस्थान से आए रिपोर्टर को भी बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Security in-charge of All India Radio attacked BJP district vice president, arrested
भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष बृजेश मणि मिश्रा को आकाशवाणी के कर्मचारी ने मारा घूसा ,भाजपा समर्थकों

विस्तार

आकाशवाणी कार्यालय परिसर में मंगलवार की दोपहर सिक्योरिटी इंचार्ज ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश मणि मिश्रा पर हमला कर दिया। उसने उपाध्यक्ष को थप्पड़ जड़ने के साथ ही रॉड से हमले की कोशिश की। आरोप है कि कार्यालय का गेट बंद कर बंधक भी बना लिया गया।

विज्ञापन


मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तब भी नहीं छोड़ा। सीओ कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया। जिला उपाध्यक्ष की तहरीर पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आरोपी सिक्योरिटी इंचार्ज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश मणि मिश्रा नगर निगम में गए थे। निकलते समय एक मीडिया संस्थान के कर्मी ने उन्हें इंटरव्यू लेने के लिए रोका। ब्रजेश मणि ने बताया कि वह मीडिया कर्मी के साथ आकाशवाणी परिसर के पास पहुंचे।

वहां पर गार्ड से इंटरव्यू के लिए दो मिनट के लिए कुर्सी मांगी। गार्ड ने दोनों को बैठने की अनुमति दे दी। आरोप है कि उसी समय सिक्योरिटी इंचार्ज देव भूमि सिंह पहुंचे और परिसर में वीडियो रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वे केवल कुछ मिनट की रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं। इसके लिए रजिस्टर में एंट्री भी करने को तैयार हैं। इसके बावजूद सिक्योरिटी इंचार्ज ने रिकॉर्डिंग पर रोक लगाई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि बहस बढ़ने पर सिक्योरिटी इंचार्ज ने जिला उपाध्यक्ष को धक्का दे दिया और गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर देव भूमि सिंह ने मुख्य गेट बंद कर उपाध्यक्ष को परिसर के अंदर बंद कर लिया। साथ ही उन्हें चार-पांच थप्पड़ भी मारे, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। वहीं, मीडिया संस्थान से आए रिपोर्टर को भी बंद कर दिया गया।
 
विज्ञापन

ब्रजेश मणि ने आरोप लगाया कि सिक्योरिटी इंचार्ज ने उनपर हमला करने के लिए रॉड भी उठा लिया था। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई और भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए। मौके पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव भी पहुंचे।

नगर निगम चौकी इंचार्ज और कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सिक्योरिटी इंचार्ज ने गेट बंद रखा। बढ़ती भीड़ को देखते ही सिक्योरिटी इंचार्ज अंदर ऑफिस में भागकर छुप गया।

इसके बाद सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स पहुंची और उन्हें बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तुरंत आरोपी सिक्योरिटी इंचार्ज को पकड़ लिया।

मामले में जिला उपाध्यक्ष की तहरीर पर कोतवाली थाने में सिक्योरिटी इंचार्ज व तीन से चार अज्ञात पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सिक्योरिटी इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया गया है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

आकाशवाणी परिसर के पास इंटरव्यू के दौरान यह घटना हुई। सिक्योरिटी इंचार्ज बदतमीजी करने लगे थे। फिर जबरदस्ती अंदर ले जाकर दरवाजा बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक वहां बंधक बनाए रखा। विरोध पर मारपीट की और रॉड से हमले की कोशिश भी की: ब्रजेश मणि मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed