फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: School shifted to Belwa, children did not reach

Gorakhpur News: बेलवा में शिफ्ट हुआ स्कूल, नहीं पहुंचे बच्चे

Sat, 19 Jul 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: School shifted to Belwa, children did not reach
17 जुलाई को रामपुरा प्राथमिक विद्यालय में ट्रांसफार्मर से करंट लगने से हुई थी बच्चे की मौत
विज्ञापन


घटना के बाद स्कूल को बेलवा में शिफ्ट किया गया था

बिजली निगम के कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर के बाद तार को किया दुरुस्त

ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुरा में बृहस्पतिवार को करंट से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद विद्यालय को बेलवा में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन शुक्रवार को वहां पर बच्चे नहीं पहुंचे। सभी अध्यापक भी स्कूल नहीं गए। उधर, बिजली निगम के कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर की मरम्मत की।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह स्कूल में बिजली निगम के एसडीओ और कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने ट्रांसफार्मर के पास गिरे तार की मरम्मत की। उधर, रामपुरा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शुक्रवार से मेडिकल लीव पर चली गईं। घटना के बाद स्कूल परिसर और गांव में शुक्रवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम को अंकित का शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचा। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। झंगहा पुलिस की मौजूदगी में कोल्हुआ के मझने नाले पर उसका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

--
यह था मामला
रामपुरा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर से 11 हजार का हाईटेंशन तार गुजरा है और ट्रांसफार्मर भी लगा है। इस विद्यालय में गांव के प्रमोद प्रजापति के दो बेटे अखिलेश और अंकित पढ़ते थे। बृहस्पतिवार को भी वह पढ़ने गए थे। बड़े भाई अखिलेश ने बताया था कि बारिश बंद होने पर एक बजे शिक्षक ने सभी बच्चों को घर जाने के लिए कहा लेकिन उसे और उसके भाई को रोक लिया। उसके बाद रुपये देकर दुकान से पकौड़ी लाने के लिए भेजा। शिक्षक के कहने पर दोनों भाई परिसर में लगे पानी से होते हुए पकौड़ी लेने के लिए जाने लगे। ट्रांसफार्मर के करीब पहुंचने पर उसका छोटा भाई अंकित पानी में उतरे करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिरकर छटपटाने लगा। ग्रामीण और परिजन उसे लेकर पीएचसी केंद्र ब्रह्मपुर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed