{"_id":"687d499f79ea542d8b0191d0","slug":"gorakhpur-news-satora-youth-dies-in-himachal-pradesh-murder-alleged-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1009117-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सतोरा के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सतोरा के युवक की हिमाचल प्रदेश में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
रविवार को युवक के पिता को रिश्तेदार ने कॉल कर दी जानकारी
कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के सतोरा निवासी धर्मवीर (26) की हिमाचल प्रदेश के सदर जनपद मंडी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार को धर्मवीर के पिता श्याम नारायण के रिश्तेदार ने कॉल कर जानकारी दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पिता ने सिकरीगंज पुलिस को हत्या का आरेाप लगाते हुए तहरीर दी है।
पिता श्याम नारायण का आरोप है कि धर्मवीर सिकरीगंज क्षेत्र के ही बनकटी निवासी ठेकेदार के साथ में हिमाचल प्रदेश के सदर जनपद मंडी में सात साल से टाइल्स लगाने का काम करता था। बीच-बीच में घर आया करता था। धर्मवीर ने 17 जुलाई को कॉल करके बताया कि काम करने के पैसे मांगने पर ठेकेदार और उसके साथ दूसरे लोगों ने मारपीट की। आरोप है कि उसी दिन ठेकेदार ने कॉल करके बताया कि धर्मवीर जान देने की बात कहकर कहीं चला गया है। ठेकेदार ने 18 जुलाई को वहां के सदर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रविवार को सदर थाने व एक रिश्तेदार ने कॉल करके बताया कि धर्मवीर की मौत हो गई है और उसका शव जिला अस्पताल में पड़ा है। धर्मवीर तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता घर पर रहते हैं। भाई-बहन पढ़ाई करते हैं। घर की जिम्मेदारी धर्मवीर ही संभालता था।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज कमलेश कुमार ने बताया कि घटना यहां की नहीं है। मृतक के पिता से जहां घटना हुई है, वहां के थाने में तहरीर देने के लिए कहा गया है।