{"_id":"68d1ac48cd01595f0506e6e2","slug":"gorakhpur-news-saryus-water-level-decreased-by-15-cm-but-the-danger-remains-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1079625-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सरयू का जलस्तर 15 सेमी घटा लेकिन खतरा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सरयू का जलस्तर 15 सेमी घटा लेकिन खतरा बरकरार
विज्ञापन
कई गांवों के पास कटान कर रही सरयू, ग्रामीण आशंकित
चिल्लूपार। बड़हलगंज क्षेत्र में दूसरे दिन सरयू नदी के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की कमी आई है। ज्ञानकोल, बगहादेवार, जैतपुर झाझा शिव, पटना एहतमाली, पटना मुस्तकिल में नदी से कटान हो रही है। पानी कम होने पर कटान तेज होने की आशंका से लोग चिंतित हैं।
ज्ञानकोल के कंता यादव, जनार्दन यादव, जय प्रकाश, छोटू यादव आदि ने बताया कि सरयू नदी घरों के पास कटान कर रही है। पानी कम होते ही कटान का दायरा बढ़ जाएगा। जैतपुर गांव के सत्यदेव, नंदकुमार, शिवचंद, कोमल, लल्लन यादव, मनोज प्रसाद, झीनकु, सुशील, संदीप के घर के पास कटान हो रही है। बगहा देवार में गौरी साहनी, नवनाथ साहनी, सोनू, गंगा पाल, बहादुर पाल, राहुल, रामकिशुन, कन्हैया के घर के पास और गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास कटान हो रही है। यदि ऐसे जलस्तर घटता रहा तो घर बचना मुश्किल हो जाएगा।
इस संबंध में एसडीएम गोला अमित जायसवाल ने बताया कि सरयू नदी का जलस्तर घट रहा है लेकिन राप्ती बढ़ रही है। कटान में कृषि योग्य भूमि गंवा चुके दियारा के 414 किसानों में 195 किसानों को 12 लाख 20 हजार रुपये उनके खाते में भेज दिया गया है।