फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Samples of Patanjali's refined oil and Amul's curd fail.

Gorakhpur News: पतंजलि का रिफाइंड आयल और अमूल की दही के नमूने फेल

Sun, 26 Oct 2025 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Samples of Patanjali's refined oil and Amul's curd fail.
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले महीने जांच के लिए भेजे थे सैंपल
विज्ञापन




अब दोनों कंपनियों को भेजा जाएगा नोटिस, जवाब लेने के बाद होगी कार्रवाई



गोरखपुर। शहर में बिक रहे पतंजलि ब्रांड के रिफाइंड आयल और अमूल ब्रांड के दही के नमूने परीक्षण में मानक पर खरे नहीं उतरे हैं। रिफाइंड आयल का नमूना अप्रैल में वाराणसी रोड स्थित एक स्टोर से लिया गया था। वहीं दही का नमूना गोलघर में अमूल के वैन से लिया गया था। खाद्य सुरक्षा विभाग दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगेगा। जवाब मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होगी।



बीते 29 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने वाराणसी रोड स्थित पतंजलि के एक स्टोर व उसके गोदाम पर छापा मारा था। निरीक्षण के दौरान गोदाम में काफी गंदगी पाई गई और बड़ी मात्रा में रिफाइंड आयल मिला। टीम ने मौके से लगभग 1250 लीटर रिफाइंड आयल जब्त किया। गोदाम संचालक ने बताया कि आयल के बैग और डिब्बों के क्षतिग्रस्त होने पर उनमें भरा तेल ड्रमों में डालकर वापस लखनऊ डिपो भेजा जाता है।
विज्ञापन




हालांकि, स्टोर संचालक इस प्रक्रिया से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया। विभाग ने इसे नियम विरुद्ध मानते हुए जांच के लिए सैंपल भेजे थे। इसी तरह गोलघर इलाके में अमूल ब्रांड के वाहन से दही के पैकेटों के नमूने लिए गए थे। जांच में पाया गया कि यह दही भी निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि दोनों नमूनों की रिपोर्ट मिली है। दोनों कंपनी के पदार्थ मानक पर खरे नहीं उतरे हैं। अब संबंधित कंपनी को नोटिस भेजकर उनका पक्ष लिया जाएगा। अगर कंपनी चाहेगी तो नमूनों को दोबारा जांच के लिए भेजा जा सकता है। अगर कोई भी कंपनी या व्यापारी खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed