फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ruckus created by accusing of prostitution

Gorakhpur News: देह व्यापार कराने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Sun, 08 Jun 2025 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ruckus created by accusing of prostitution
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गई
विज्ञापन

पिपराइच। क्षेत्र के एक गांव की महिला पर अपने घर में ही देह व्यापार कराने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कुछ लोगों ने हंगामा किया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घर से एक युवक को हिरासत में लिया, जबकि दो अन्य भाग निकले। पुलिसकर्मी घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी जांच के लिए अपने साथ ले गए। लोगों ने शनिवार की दोपहर में डायल 112 पर फोन कर बताया कि मोहल्ले के एक मकान में लड़के-लड़कियों का आना-जाना है। पुलिसकर्मी जब बताए गए घर पहुंचे तो अंदर से तीन युवक निकले, जिसमें से दो युवक भाग गए, जबकि एक युवक को सिपाही ने पकड़ लिया। घर के अंदर चल रही गतिविधि की जानकारी के लिए पुलिसकर्मियों ने डीवीआर के को कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्चाधिकारियों से मिलेंगे व आंदाेलन करेंगे। एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोप की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed