फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rs 2.75 lakh stolen from shop, case registered

Gorakhpur News: दुकान से 2.75 लाख रुपये चोरी, केस दर्ज

Fri, 20 Jun 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rs 2.75 lakh stolen from shop, case registered
बगल के कटरे में किसी काम से गया था दुकानदार, वापस लौटा तो नहीं मिले रुपये
विज्ञापन

गोरखपुर। बड़लगंज थाने के नई हनुमान गढ़ी निवासी आधुनिक शू सेंटर नामक दुकान से उच्चकों ने दिन दहाड़े 2.75 लाख उड़ा लिए। दुकानदार कुछ देर के लिए बगल के कटरे में गया हुआ था। वापस लौटा तो काउंटर में रुपये नहीं देख उसके होश उड़ गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर पैसे की बरामदगी की गुहार लगाई है।

नई हनुमान गढ़ी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि रामलीला रंगमंच के बगल में उनकी आधुनिक शू सेंटर नाम से दुकान है। मैंने काउंटर में दस जून को 2.75 लाख रुपये रखे थे। रात को मैं दुकान बंद कर घर चला गया। 11 जून की सुबह 9:30 बजे दुकान खोल कर पूजा-पाठ कर काउंटर खोल कर देखा तो पैसा मौजूद था। रोज की बिक्री भी दूसरे काउंटर में लगभग 1,500 रुपये रखे हुए थे। 12 बजे से 12:30 बजे के करीब बगल के कटरे में किसी काम से चला गया। इसी दौरान उच्चकों ने काउंटर में रखे 2.75 लाख रुपये निकाल लिए। जब मैं दुकान में वापस पहुंचा तो काउंटर में रुपये नहीं थे। बुधवार को केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed