फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rs 20 lakh was recovered from a young man of Gorakhpur who went to study in Delhi,Ghaziabad police investigate

Gorakhpur News: दिल्ली पढ़ने गए युवक से 20 लाख की हुई थी वसूली, अब गाजियाबाद पुलिस करेगी जांच

Sat, 21 Sep 2024 07:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 07:12 AM IST
सार

पाम पैराडाइज में रहने वाले संजीव तिवारी ने 16 अक्टूबर 2022 को रामगढ़ताल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार वर्ष पहले दिल्ली में पढ़ाई करने गए उनके बेटे निहाल को ब्लैकमेल किया जा रहा है। गाजियाबाद में फ्लैट के नीचे रहने वाली इशिका तोमर नाम की युवती और उसके चार अन्य साथियों ने निहाल की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया था

विज्ञापन
Rs 20 lakh was recovered from a young man of Gorakhpur who went to study in Delhi,Ghaziabad police investigate
BLACKMAIL - फोटो : FREEPIK

विस्तार

दिल्ली पढ़ाई करने गए गोरखपुर के युवक को ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये वसूलने व धमकी देने के मामले की जांच अब गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस करेगी। वर्ष 2022 में छात्र के पिता ने रामगढ़ताल थाने में युवती समेत पांच के विरुद्ध केस दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना चल रही है। पुलिस इस मामले में अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पाम पैराडाइज में रहने वाले संजीव तिवारी ने 16 अक्टूबर 2022 को रामगढ़ताल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार वर्ष पहले दिल्ली में पढ़ाई करने गए उनके बेटे निहाल को ब्लैकमेल किया जा रहा है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में फ्लैट के नीचे रहने वाली इशिका तोमर नाम की युवती और उसके चार अन्य साथियों ने निहाल की आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना लिया था, बेटे को बदनाम करने की धमकी देकर यह लोग उससे कई बार में 20 लाख रुपये खाते में ले चुके हैं। परिचितों व रिश्तेदारों से कर्ज लेकर निहाल ने रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगढ़ताल थाना पुलिस की जांच में पता चला कि घटनास्थल गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी है। एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने आगे की विवेचना गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस से कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यह केस गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed