फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rs 1.82 lakh vanished from the account due to network blockage

Gorakhpur News: नेटवर्क ब्लॉक होते खाते से उड़ गए 1.82 लाख रुपये

Sat, 01 Nov 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rs 1.82 lakh vanished from the account due to network blockage
गोला थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक
विज्ञापन

गोला। क्षेत्र के खदरा निवासी राकेश कुमार मिश्र के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने मोबाइल नेटवर्क को ब्लॉक कर उनके एचडीएफसी और यूको बैंक खातों से कुल एक लाख 82 हजार 671 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर गोला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राकेश के मुताबिक, 22 सितंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक मोबाइल नेटवर्क गायब हो गया। इसके बाद ओटीपी और बैंक से संबंधित संदेश आने शुरू हो गए। फोन सेवा बंद हो गई। अगले दिन जब उन्होंने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि एचडीएफसी बैंक के खाते से दो बार में 37,571 और 37,000 रुपये का अनधिकृत लोन लिया गया है।
विज्ञापन

इसी के बाद 24 सितंबर को 95,100 रुपये और यूको बैंक खाते से दो बार में 13,000 रुपये भी निकाले जा चुके थे। राकेश ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से ठगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed