फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rs 13.80 lakh grabbed in the name of getting land, case registered

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 13.80 लाख हड़पे, केस दर्ज

Wed, 21 Aug 2024 05:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rs 13.80 lakh grabbed in the name of getting land, case registered
तरकुलवा (देवरिया)। गोरखपुर के सिंघड़िया इलाके में जमीन दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने महिला से 13.80 लाख रुपये हड़प लिया है। कई साल बीत जाने के बाद भी उसने जमीन नहीं दिलाई। अब रुपए मांगने पर महिला को जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की रहने वाली सुनीता देवी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया है कि गांव के निवासी विनोद तिवारी पुत्र स्व.बृजभूषण तिवारी श्रवण नगर, सिंघड़िया कूड़ाघाट थाना एम्स, गोरखपुर में रहते हैं। उन्होंने सिंघड़िया इलाके में जमीन दिलाने के नाम पर 13,79,800 रुपये हड़प लिए। पीड़िता ने बताया कि उसने एक अक्तूबर 2015 को विनोद के दो बैंक खातों में एक में तीन लाख तथा दूसरे में 99,800 रुपये भेजा था। इसके अलावा 1,35000 रुपये नकद दिया था। चार सितंबर 2020 को 8,45000 रुपये खाते में भेजा था।
विज्ञापन

आरोप है कि विनोद ने आज तक कोई जमीन नहीं दिलाई। अब रुपये वापस मांगने पर वह गालियां व जानमाल की धमकी देता है। पुलिस ने आरोपी विनोद तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर जालसाजी व जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed