फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rowing Championship: Kerala A, Assam A, Tamil Nadu and Kerala B in final in single scull.

रोइंग चैंपियनशिप: सिंगल स्कल में केरल ए, असम ए, तमिलनाडु और केरल बी फाइनल में

Sat, 26 Oct 2024 03:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rowing Championship: Kerala A, Assam A, Tamil Nadu and Kerala B in final in single scull.
गोरखपुर। रामगढ़ताल में चल रही 25वीं सब जूनियर रोइंग नेशनल चैंपियनशिप-2024 में शुक्रवार को क्वार्टर और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सभी वर्गों के सेमीफाइनल में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब ये टीमें शनिवार को स्वर्ण व रजत पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। सिंगल स्कल्स बालक वर्ग में केरल ए, असम ए और बालिका में तमिलनाडु और केरल बी ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक कॉक्सलेस फोर्स में महाराष्ट्र की ए व बी टीम के साथ पंजाब व हरियाणा बी ने भी फाइनल के लिए स्थान सुरक्षित किया। अंडर-13 बालक डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में ओडिशा ने पहले व महाराष्ट्र बी ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा पहले व आरएफआई डी दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहा। सब जूनियर बालक सिंगल स्कल के पहले सेमीफाइनल में केरल ए पहले व असम ए दूसरे, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में तमिलनाडु पहले व केरल बी की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक कॉक्सलेस फोर्स के पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ए पहले व महाराष्ट्र बी दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में पहुंचे। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब पहले व हरियाणा बी दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-13 बालिका डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में पंजाब पहले व तेलंगाना ए दूसरे जबकि दूसरे सेमीफाइनल में केरल बी पहले व केरल ए दूसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर बालिका सिंगल स्कल के पहले सेमीफाइनल में पंजाब ए पहले व हरियाणा दूसरे स्थान पर रही। दूसरे सेमीफाइनल में मणिपुर पहले व पंजाब बी दूसरे स्थान पर रहते हुए अगले राउंड में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर बालक डबल्स स्कल के पहले सेमीफाइनल में ओडिशा ने पहले व हरियाणा ए ने दूसरे और दूसरे सेमीफाइनल में तेलंगाना ने पहले व मणिपुर ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल का टिकट हासिल किया। सब जूनियर बालिका डबल स्कल के पहले सेमीफाइनल में केरल ने पहले, पंजाब ए ने दूसरे और दूसरे सेमीफाइनल मं पश्चिम बंगाल ए ने पहले व महाराष्ट्र ने दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
शुक्रवार को मुख्य अतिथि रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने फाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह, सचिव सुधीर शर्मा व आयोजन सचिव पुनीत बालियान भी मौजूद रहे।

--
सीएम करेंगे विजेताओं को पुरस्कृत
चैंपियनशिप में शनिवार को फाइनल मुकाबलों की शुरुआत सुबह आठ बजे से होगी। सभी वर्गों में चार टीमों ने फाइनल का टिकट हासिल किया है। सुबह 11 बजे समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article