फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Rohit and Mridul won in high jump

Gorakhpur News: ऊंची कूद में रोहित और मृदुल ने मारी बाजी

Sat, 15 Feb 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Rohit and Mridul won in high jump
एमपी पॉलिटेक्निक में 54वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन


गोरखपुर। महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक में 54वीं वार्षिक खेलकूद एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। ऊंची कूद में छात्र में रोहित सिंह, राहुल गुप्ता, विपिन यादव और छात्राओं में कुमारी मृदुल, सारिका मौर्य, अंजनी गुप्ता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।

800 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में अमन कुमार विश्वकर्मा, राघवेंद्र यादव और सुबोध चौधरी, 200 मीटर दौड़ में अमरनाथ यादव, अभिषेक यादव और सोनू यादव, गोला फेंक में रविकांत शर्मा, सुशील मौर्य और सुरजीत कुमार शाह, डिस्कस थ्रो में सतीश यादव, सूरज और अभिषेक सिंह, लंबी कूद में रोहित सिंह, अंकित चौहान और विपिन कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में सांदली गौतम, सारिका मौर्य और श्वेता चौहान, 200 मीटर दौड़ में सांदली गौतम, नेहा सिंह और श्वेता चौहान, गोला फेंक में दिव्या चौधरी, तनु यादव और कल्पना यादव, डिस्कस फेंक में दिव्या चौधरी, सांदली गौतम और वंदना तिवारी, लंबी कूद में दिव्या चौधरी, सांदली गौतम और श्वेता चौहान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकलांग वर्ग में सुबोध चौधरी ने 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ''''''''कृत्रिम बुद्धिमत्ता-मानव विकास के लिए वरदान या अभिशाप'''''''' विषय पर विचार रखे। पक्ष में आलोक कुमार चौरसिया एवं प्रियांशु सिंह और विपक्ष में मधुबाला यादव एवं यशदीप मौर्य ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. अनिल प्रकाश सिंह ने कहा कि खेल में सम्मिलित व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत मजबूत होता है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के शिक्षक एवं मीडिया प्रभारी माधवेंद्र राज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed