फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Roadways will run 100 additional buses on Rakshabandhan

Gorakhpur News: रक्षाबंधन पर रोडवेज चलाएगा 100 अतिरिक्त बसें

Thu, 31 Jul 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Roadways will run 100 additional buses on Rakshabandhan
आठ से 10 अगस्त के बीच होगा बसों का संचालन
विज्ञापन

महिला यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने लिया निर्णय
गोरखपुर। रक्षाबंधन पर्व पर आम लोगों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम 100 स्पेशल बसें चलाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह बसों के मार्गों का भी निर्धारण कर लिया जाएगा।
स्पेशल बसों में सामान्य के अलावा जनरथ एसी भी शामिल की जाएंगी। स्पेशल बसें गोरखपुर से लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज और वाराणसी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों (देवरिया, पडरौना, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, निचलौल, सोनौली, बड़हलगंज) में भी चलाई जाएंगी। स्पेशल बसों को आठ से 10 अगस्त तक चलाने की योजना है।
विज्ञापन

बता दें कि हर साल रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है। ऐसे में रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं बसों से यात्रा करती हैं। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर चलने वाली स्पेशल बसों की तैयारी चल रही है। अगले सप्ताह रूट भी निर्धारित कर लिया जाएगा। लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों को बसों की कमी के कारण किसी तरह की दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed