फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Roadways: Buses are not parking on the road, there is no jam

रोडवेज: सड़क पर नहीं खड़ी हो रही बसें, नहीं लग रहा जाम

Mon, 10 Jun 2024 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Roadways: Buses are not parking on the road, there is no jam
गाेरखपुर। रेलवे बस स्टेशन के सामने सड़क पर बसों के खड़ा होने से लगने वाले जाम से फिलहाल राहगीरों को राहत मिल गई है। शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा गौरव ग्रोवर की कार्रवाई के बाद 6 बसों को सीज कर दिया गया था। जिससे परिवहन विभाग भी हरकत में आ गया है। परिवहन विभाग ने जाम पर लगाम लगाने के लिए दो टीमें गठित की हैं प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं जो शिफ्ट में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को सड़कों पर बसों का जाम नहीं लगने दिया। जिससे रेलवे बस स्टेशन की सड़क जाम से मुक्त रही। यात्रियाें को भी इससे सुविधा हुई।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 01:30 बजे रेलवे बस स्टेशन की सड़क पर लोगों का आवागमन सुगम रहा। मुरादाबाद से गोरखपुर बस स्टेशन पहुंचे यात्री हरीश ने बताया कि वह गोरखपुर के ही रहने वाले हैं यहां का जाम उन्होंने हर समय देखा है। आज लग रहा है कि लोग जाम से परेशान नहीं हैं। हमको भी आज यहां जाम नहीं मिला जिससे बस से उतरते ही ऑटो आसानी से मिल गया। गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा करने बस स्टेशन पहुंचे केडी पाण्डेय ने बताया कि यहां जाम की स्थिति हमेशा रहती है। इस समय सड़कें खाली दिख रही हैं। ऐसी स्थिति बरकरार रहेे तो हम सभी को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

-----------------
वर्जन--बसें अब सड़क पर नहीं खड़ी हो रही हैं। जाम नहीं लग रहा है। दो टीमों का गठन कर दिया गया है जो कार्य भी कर रहीं हैं। हमारी पूरी कोशिश रहती है कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन विभाग गोरखपुर, लव कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed