फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Revised: State level women's athletics and badminton competition

संशोधित: राज्यस्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैंडमिंटन प्रतियोगिता

Fri, 22 Nov 2024 03:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Revised: State level women's athletics and badminton competition
गोरखपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर के तत्वावधान में महिला खेल समारोह के अंतर्गत दो दिवसीय राज्यस्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैंडमिंटन प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगाज हुआ। इसमें प्रदेश के 18 मंडलों से आई टीमों ने प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स में वाराणसी की चार और गोरखपुर-प्रयागराज की एक-एक धाविका प्रथम आईं। वहीं डिस्कस थ्रो में प्रयागराज प्रथम और लांग जंप में मुरादाबाद प्रथम की बालिकाएं ने प्रथम स्थान हासिल किया। हाई जंप में देवीपाटन की खिलाड़ी अव्वल रहीं।
विज्ञापन




इसी तरह बैंडमिंटन महिला एकल मुकाबले में रिशिका यादव (आजमगढ़) ने श्रेया पाल (अयोध्या) को सेमीफाइनल मुकाबले में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में श्रेया (आजमगढ़) सोनम (गोरखपुर) को पराजित कर फाइनल में पहुंचीं। बैंडमिंटन महिला युगल में रिशिका यादव व श्रेया संतोष (आजमगढ़) की जोड़ी ने प्राची और ज्योती (अलीगढ़) को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन




दो दिवसीय प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष चारु चौधरी मौजूद रहीं। सर्वप्रथम क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर और जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एनडी सिंह सोलंकी और ओलंपियन/अर्जुन अवार्डी प्रेम माया ने मुख्य अतिथि को बुके, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एथलेटिक्स: ये रहीं विजेता




100 मीटर हर्डिल में वाराणसी की प्रियंका सरोज प्रथम, कुर्ती यादव द्वितीय और आगरा की शेरे जी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में वाराणसी की नंदनी राजभर प्रथम, गोरखपुर की रिया सिंह द्वितीय और बस्ती की नेहा पाल तृतीय स्थान पर रहीं।



800 मीटर दौड़ में वाराणसी की नंदनी राजभर प्रथम, अयोध्या की नेहा द्वितीय और वाराणसी की संध्या यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में गोरखपुर की सृष्टि निषाद प्रथम, वाराणसी की अल्का बिंद द्वितीय और अयोध्या की माधुरी तृतीय स्थान पर रहीं।




लांग जंप, हाई जंप और डिस्कस थ्रो के विजेता



लांग जंप में मुरादाबाद की सोनिया प्रथम, वाराणसी की रीना कन्नौजिया द्वितीय और वाराणसी की ही प्रतिभा तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में प्रयागराज की भावना उपाध्याय प्रथम, आजमगढ़ की नेहा यादव द्वितीय और मेरठ की आमया शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह हाई जंप में देवीपाटन की मनीषा सिंह प्रथम, वाराणसी की अयोसी द्वितीय और गोरखपुर की सृष्टि मौर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed