{"_id":"68c72169759344972a01bdab","slug":"gorakhpur-news-renovation-of-three-hostels-of-ddu-started-rs-859-crore-will-be-spent-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1070837-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू के तीन छात्रावासों का शुरू हुआ जीर्णोद्धार, 8.59 करोड़ रूपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू के तीन छात्रावासों का शुरू हुआ जीर्णोद्धार, 8.59 करोड़ रूपये होंगे खर्च
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के तीन छात्रावासों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। इनमें छात्रों के गौतम बुद्ध और स्वामी विवेकानंद छात्रावास के साथ ही छात्राओं रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास के दो ब्लॉक भी शामिल हैं। जीर्णोद्धार पर कुल 8.59 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जीर्णोद्धार का कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को सौंपा गया है।
डीडीयू के सभी पुराने छात्रावास बेहद जर्जर स्थिति में हैं। इन छात्रावासों की छतों से पानी भी टपकते रहते हैं। जर्जर होने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए पिछले सत्र में सभी पुराने छात्रावासों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
पिछले वर्ष संतकबीर छात्रावास के जीर्णोद्धार के लिए धन अवमुक्त हो गया था। छात्रावास के जीर्णोद्धार का कार्य पिछले दिनों पूरा हो गया था। शासन ने पिछले वित्तीय वर्ष में तीन छात्रावासों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया था। उसका बजट अब जारी हो गया है।
विज्ञापन
महारानी लक्ष्मीबाई छात्रावास के दो ब्लॉक (कालिंदी और कादंबरी खंड-2) का जीर्णोद्धार 3.58 करोड़ रुपये से होना है। इन दोनों ब्लॉक में रह रहीं छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास के अन्य ब्लॉक्स के साथ ही अलकनंदा छात्रावास में शिफ्ट किया गया है। गौतम बुद्ध छात्रावास के शौचालय के हिस्से का जीर्णोद्धार 1.51 करोड़ रुपये से होना है। स्वामी विवेकानंद छात्रावास की पूरी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार 3.50 करोड़ रुपये से होना है। बुद्ध और विवेकानंद छात्रावास के छात्रों को कबीर छात्रावास में शिफ्ट किया जा रहा है।